The Lallantop

NEET UG 2026 का फीस रिफंड कैसे होगा? पूरा प्रोसेस जान लीजिए

NTA ने पहले अपने एक नोटिस में कहा था कि NEET UG 2026 के दोबारा एग्जाम देने वाले छात्रों को फिर से फीस देने की जरूरत नहीं होगी. 3 मई 2026 को हुई परीक्षा रद्द हो गई थी.परीक्षा रद्द होने के कारणों में पेपर लीक और अन्य अनियमितताएं शामिल हैं. अब छात्रों के लिए यह परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, जो 21 जून 2026 को होगी.

Advertisement
post-main-image
NEET परीक्षा पेपर लीक के बाद फीस रिफंड का पोर्टल लाइव हुआ. (फोटो- इंडिया टुडे)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG-2026 की परीक्षा रद्द होने से प्रभावित छात्रों के लिए रिफंड पोर्टल को लाइव कर दिया है. छात्र NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपने अकाउंट डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं. वेबसाइट को 22 मई से लाइव कर दिया गया है, जो 27 मई तक खुली रहेगी. यानी छात्रों को 27 मई तक रिफंड के लिए अकाउंट डिटेल्स को पोर्टल पर अपडेट करना होगा. इसके बाद रिफंड फीस छात्रों के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी. NTA ने बताया कि ये प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2026 का पेपर लीक हो गया था. इसके बाद फीस रिफंड की मांग उठने लगी थी. 

चलिए जानते हैं कि इस पोर्टल पर आप अपने बैंक अकाउंट के डिटेल्स को कैसे अपलोड कर सकते हैं. फीस रिफंड के लिए सबसे पहले सभी छात्रों को पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा. 

Advertisement

– इसके लिए सबसे पहले neet.nta.nic.in के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
– NEET 2026 Refund Portal लिंक पर क्लिक करें.
– एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या बर्थ डेट के जरिए लॉग इन करें. 
– अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स को ध्यान से अपलोड करें. 
– IFSC कोड, अकाउंट नंबर और बैंक का नाम भरें. 
– अगर जरूरी हो तो कैंसल्ड चेक की कॉपी को भी अपलोड कर दें. 
– अब रिफंड रिक्वेस्ट फॉर्म को सबमिट कर दें. 
– आगे के रेफरेंस के लिए ध्यान से कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, NTA ने पहले अपने एक नोटिस में कहा था कि NEET UG 2026 के दोबारा एग्जाम देने वाले छात्रों को फिर से फीस देने की जरूरत नहीं होगी. 3 मई 2026 को हुई परीक्षा रद्द हो गई थी. परीक्षा रद्द होने के कारणों में पेपर लीक और अन्य अनियमितताएं शामिल हैं. अब छात्रों के लिए यह परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, जो 21 जून 2026 को होगी.  ऐसी उम्मीद है कि दोबारा होने वाली परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल हो सकते हैं. दोबारा होने वाली यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में नहीं. बल्कि पेन-एंड-पेपर मोड में कराई जाएगी. NTA ने यह भी साफ किया कि जो परीक्षा का मोड पहले चुना गया था, वो अब इस एग्जाम में नहीं बदले जाएंगे.

एग्जाम सेंटर अपडेट करने का विंडो भी खुला

NTA ने छात्रों को अपनी पसंद के एग्जाम सिटी को चुनने का मौका भी दिया था. आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी सेंटर को अपडेट करने के लिए लिंक 21 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक लाइव थी. एजेंसी ने यह भी कहा कि परीक्षा के लिए दोबारा दिए गए सेंटर पिछले सेंटर से अलग हो सकता है क्योंकि सेंटर अपडेट किए गए शहर सेंटरों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा.

Advertisement

वीडियो: संजय सिंह के किसके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर इंडियन आर्मी भड़क गई?

Advertisement