The Lallantop

बिहार: 100 नंबर की परीक्षा में छात्र को मिले 151, फिर भी फेल हो गया

बिहार के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी का है मामला.

Advertisement
post-main-image
बिहार के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के एक छात्र को 100 में से 151 नंबर मिल गये (फोटो-सोशल मीडिया)

बिहार के दरभंगा में एक यूनिवर्सिटी है ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी. यहां एक छात्र ने 100 नंबर की परीक्षा दी. रिजल्ट आया तो पता चला कि उसे मिले हैं 151 नंबर. हां, सही पढ़ रहे हैं आप. 100 में से 151 नंबर मिले. और मजे की बात ये है कि वो छात्र इसके बाद भी फेल हो गया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या है पूरा मामला? 

30 जून को पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स पार्ट-2 का रिजल्ट जारी हुआ. खगड़िया जिले के अनमोल कुमार को पेपर-4 में 151 नंबर मिले. 100 नंबर की परीक्षा में. कुल 500 मार्क्स के एग्जाम में अनमोल को 420 मार्क्स मिले. इसके बावजूद उन्हें फेल घोषित कर दिया गया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अनमोल ने बताया, 

Advertisement

मैं रिजल्ट देख कर हैरान था, हालांकि ये प्रोविजनल मार्कशीट ही थी. अधिकारियों को परिणाम जारी करने से पहले इसकी जांच करनी चाहिए थी.

खबर आते हा अनमोल की मार्कशीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक इस संबंध में एमआरजेडी कॉलेज के प्रिंसिपल अशोक कुमार सिंह ने कहा,

मानवीय भूल के कारण ऐसा हु्आ है. कई बार ऐसा होता है कि मानवीय भूल की वजह से मार्कशीट में गड़बड़ी होती है जिसे ठीक किया जाता है. छात्र के मार्कशीट को यूनिवर्सिटी से ठीक कराया जा रहा है.

Advertisement

इस पूरे मसले पर यूनिवर्सिटी का जवाब भी आया. LNMU के रजिस्ट्रार प्रोफेसर मुश्ताक अहमद ने कहा कि ये जानबूझकर नहीं किया गया था. वहीं बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह एक गलती रही होगी इसे कोई मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सिस्टम में एरर के कारण हो सकता है और जो जिम्मेदार होगा उसका पता लगाएंगे.

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement