The Lallantop

बंगाल में बीजेपी का आना निवेशकों के लिए अच्छा या बुरा? शेयर मार्केट एक्सपर्ट ने बताया

राज्य के चुनाव में बीजेपी को बढ़त मिलने के बाद आज शेयर बाजार उछल गया. 4 मई को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 1,000 अंक चढ़ा. हालांकि बाजार बंद होने तक तेजी की रफ्तार कुछ थमी और बाजार बंद होने पर सेंसेक्स करीब 356 अंक की तेजी के साथ 77,269 पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 122 अंक चढ़कर 24,119 अंक पर बंद हुआ.

Advertisement
post-main-image
बीजेपी ने बहुमत के लिए जरूरी 148 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

आजादी की बाद ये पहला मौका है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल की सत्ता की गद्दी पर काबिज होने जा रही है. बीजेपी ने बहुमत के लिए जरूरी 148 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है. राज्य के चुनाव में बीजेपी को बढ़त मिलने के बाद आज शेयर बाजार उछल गया. 4 मई को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 1,000 अंक चढ़ा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हालांकि बाजार बंद होने तक तेजी की रफ्तार कुछ थमी और बाजार बंद होने पर सेंसेक्स करीब 356 अंक की तेजी के साथ 77,269 पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 122 अंक चढ़कर 24,119 अंक पर बंद हुआ.

एसबीआई सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च हेड सनी अग्रवाल ने इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में कहा कि घरेलू शेयर बाजार का माहौल सकारात्मक है क्योंकि पश्चिम बंगाल में अब भाजपा की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास की अभी अपार संभावनाएं हैं. लेकिन राज्य में स्थिति में सुधार धीरे-धीरे ही होगा. इसका वास्तविक फायदा लंबे समय में ही महसूस होगा.

Advertisement

शेयर बाजार निवेशकों के लिए, भाजपा की बंगाल में जीत का महत्व सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं है. सनी अग्रवाल बताते हैं कि इससे मोदी सरकार के लिए राज्यसभा में विधेयक पारित करना आसान हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा, "मध्यम से लंबी अवधि में, बंगाल जीडीपी में ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान देना शुरू कर सकता है."

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में विजय की आंधी 'सन टीवी' के लिए बनी बड़ी मुसीबत, एक झटके में डूबे करोड़ों स्वाहा!

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ वीके विजयकुमार ने बाजार की तेजी को लेकर कहा कि इस जीत को लेकर बाजार के लिए बहुत ज्यादा आशावादी होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, “यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इसका बाजार पर बहुत कम समय के लिए असर दिखेगा. बाजार की असली चाल कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी.” 

Advertisement

विजय ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सहायता की घोषणा और पाकिस्तान के जरिये अमेरिका को दिए गए ईरान के एक नए प्रस्ताव से ब्रेंट क्रूड की कीमत पहले ही गिरकर लगभग 108 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं.

एमके ग्लोबल की मुख्य अर्थशास्त्री माधवी अरोरा ने इकोनॉमिक टाइम्स से कहा कि भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में केंद्र की मदद से चल रही योजनाओं को फटाफट मंजूरी मिल सकती है. इससे केंद्र-राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनेगा. बीजेपी के सत्ता में आने से राज्य में मध्यम अवधि में राज्य की औद्योगिक नीति और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है. हालांकि, राज्य के सरकारी खजाने को संतुलित बनाए रखना भविष्य में एक महत्वपूर्ण परीक्षा साबित होगी.

ये भी पढ़ें: युद्ध और तेल संकट के बीच 'गोल्ड' खूब चमका, इन वजहों से 2026 में निवेश का बना भरोसेमंद विकल्प

स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बलिगा ईटी से कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आने से रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों को फायदा होगा. उन्होंने बताया कि बंगाल में कारोबार करने वाली सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों की संख्या सीमित है, लेकिन कुछ कंपनियों के पास राज्य में जमीन का बड़ा भंडार है. बंगाल में कारोबार शुरू करने वाली कंपनियों को बदले हुए राजनीतिक माहौल से फायदा होगा. सड़क और निर्माण जैसे बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों के विकास को रफ्तार मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: भारत में 30 साल बाद अप्रैल में सबसे कम गोल्ड इंपोर्ट, आप पर क्या असर पड़ेगा?

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का कहना है कि चुनावी वादों में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए आर्थिक सहायता, नौकरियां, पेंशन और बेहतर स्वास्थ्य बीमा कवरेज आदि शामिल थे. हालांकि पश्चिम बंगाल पर कर्ज का काफी बोझ है. इसको काबू में रखना नई सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी. 

ममता बनर्जी की सरकार महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना चला रही है. इसके तहत हर महिला को 3000 रुपये प्रति महीना की सहायता राशि दी जाती है. अगर नई सरकार इसे जारी रखती है तो ये एक बड़ा खर्च उसके लिए भी होने वाला है.

वीडियो: पश्चिम बंगाल में कैसे पलट गया TMC का खेल? एक्सपर्ट से जानिए

Advertisement