The Lallantop

सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निवेशकों को 4 लाख करोड़ का प्रॉफिट

LTCG टैक्स में राहत की उम्मीद से विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में लौटने के संकेत दिए हैं. सेंसेक्स और निफ्टी में आज करीब एक परसेंट की तेजी देखने को मिली है.

Advertisement
post-main-image
सेंसेक्स में बढ़त पाने वाले शेयरों में इंडिगो और HDFC बैंक सबसे आगे रहे (Courtesy: Business Today)

मंगलवार 3 नवंबर को शेयर बाजार में तेजी जारी रही. आज सुबह से ही बाजार में तेजी देखने को मिली. खबर लिखे जाने के समय करीब दोपहर 1:30 बजे के आसपास निफ्टी करीब 283 पॉइंट्स या 1.21% बढ़कर 23,724 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह से बीएसई सेंसेक्स 1,029 पॉइंट्स या 1.36% बढ़कर 76,722.16 पर पहुंच गया. 2 नवंबर को स्टॉक मार्केट 7 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचकर बंद हुआ था.  

Advertisement
शेयर बाजार निवेशकों को 4 लाख करोड़ का प्रॉफिट!

आज कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस में भी करीब 2% की बढ़त हुई. वहीं, आज दिन के कारोबार में सेंसेक्स में बढ़त पाने वाले शेयरों में इंडिगो और HDFC बैंक सबसे आगे रहे, दोनों स्टॉक्स में करीब 3% की बढ़त हुई. 

हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज में करीब एक परसेंट की गिरावट देखने को मिली. पिछले सेशन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 12% की ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई थी.  टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी से बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सोना 10 महीने में सबसे सस्ता, चांदी 55% लुढ़की, क्या अब खरीदारी का मौका?

बाजार में तेजी क्यों जारी है?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि आज शेयर बाजार में आई तेजी के कई बड़े कारण हैं. उन्होंने बताया कि ब्रेंट क्रूड का 104 डॉलर प्रति बैरल तक गिरना, एआई शेयरों में गिरावट और दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारतीय कंपनियों के शानदार वित्तीय नतीजों से घरेलू शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है. उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में फिर से लौट रहे हैं. NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 2 नवंबर को भी खरीदारी जारी रखी और करीब 3,115 करोड़ रुपये कीमत के शेयर खरीदे. 

वहीं, खबरें हैं कि सरकार लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स को लेकर कुछ राहत दे सकती है. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने भी टैक्स घटाने की वकालत की है. इससे पहले फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने सोमवार 2 नवंबर को कहा कि सरकार टैक्स स्ट्रक्चर के रिव्यू के लिए विदेशी निवेशकों के अनुरोध पर "विचार" करेगी. 

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की एक और बड़ी वजह ये है कि डॉलर के मुकाबले रुपया पहले से मजबूत हुआ है. वीके विजयकुमार का कहना है कि कल होने वाले US मिड-टर्म चुनावों के नतीजे और जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम से भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय होगी.

वीडियो: 'रामायण' ने दुनिया को चौंकाया, लेकिन 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई!

Advertisement