अगर आपके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 5 लाख फॉलोवर्स हैं तो आप 'सेलिब्रेटी' हैं. जी हां, शेयर मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की तरफ से प्रस्तावित एडवरटाइजिंग कोड में यह बात कही गई है. मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 23 जून को जारी एक परामर्श पत्र में सेबी ने ब्रांड स्तर पर सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति दी है.
सोशल मीडिया पर 5 लाख फॉलोअर्स वालों को मिलेगा 'सेलिब्रिटी' टैग, SEBI ने कर ली पूरी तैयारी
SEBI के नए विज्ञापन ड्राफ्ट से अब सेलिब्रिटी की परिभाषा बदल सकती है. नए ड्राफ्ट में सोशल मीडिया पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अकाउंट को सेलिब्रिटी का टैग देने की तैयारी में है. अगर ये ड्राफ्ट पास होता है. तो कई और बदलाव भी होंगे.


सेबी ने सेलिब्रिटी की परिभाषा के दायरे को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इसमें फिल्म सितारों के अलावा खिलाड़ियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, टेलीविजन एंकर, रियलिटी शो जीतने वाले और वर्चुअल अवतार को शामिल किया जा सकता है.
8 मानक तय करेंगे कौन सेलिब्रेटी?सेबी के नए ड्राफ्ट नियमों के तहत अब सिर्फ फिल्म स्टार ही सेलिब्रिटी की कैटेगरी में नहीं आएंगे. अगर सरकार की तरफ से तय किए गए 8 मानकों (criteria) में से किसी एक को भी पूरा करता है तो भी उसे सेलिब्रिटी माना जा सकता है . इन पर सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट वाले नियम लागू होंगे.
पहली कैटेगरी में वे लोग आएंगे जो किसी राष्ट्रीय स्तर पर छपने वाली पत्र -पत्रिका की सेलिब्रिटी इंडेक्स की शीर्ष 50 रैंकिंग में आते हैं. दूसरे में ऐसे अभिनेता शामिल हैं जिन्होंने मुख्यधारा या लोकप्रिय फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों, टेलीविजन शो या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज में मुख्य भूमिका या मुख्य भूमिकाओं में से एक निभाई है.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी नए मसौदे में शामिलवहीं, मार्केट रेगुलेटर के इस मसौदे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी औपचारिक रूप से परिभाषा के दायरे में शामिल किया गया है. यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित किसी एक सोशल मीडिया हैंडल पर 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स वाले किसी भी इन्फ्लुएंसर को सेलिब्रिटी माना जाएगा.
ये भी पढ़ें: ITR भरने के बाद इनकम टैक्स नोटिस आ जाए तो क्या करें?
इसके अलावा इस प्रस्ताव में उन खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है. इसमें राष्ट्रीय टीमों के सदस्य और साथ ही ओलंपिक खेल, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, क्रिकेट और कबड्डी जैसे टेलीविज़न पर प्रसारित होने वाले खेलों सहित दूसरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी खेल आयोजनों में भाग लेने वाले खिलाड़ी शामिल हैं.
टेलीविजन जगत की हस्तियां भी इसमें शामिल हैं. इसके तहत ऐसे व्यक्ति जिन्होंने कम से कम एक सीजन या 10 एपिसोड के लिए टेलीविजन कार्यक्रमों (जैसे क्विज शो, कुकिंग प्रोग्राम, न्यूज शो, कॉमेडी शो, डांस प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिताएं और पुरस्कार समारोह) के होस्ट या एंकर के रूप में काम किया हो. ये सभी सेलिब्रिटी माने जाएंगे.
वीडियो: भरत तिवारी के ज़ब्त फोन में कौन से सबूत? भाई चंदन तिवारी ने क्या बताया?















