The Lallantop

परिवार कर रहा था बर्थडे की तैयारी, ई-रिक्शा के नीचे आकर हो गई मौत, फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा

सड़क पर बने रैंप के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और साइकिल चला रहे बच्चे के ऊपर पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौत हो गई. परिवार अपने लाडले के बर्थडे की तैयारी कर रहा था, लेकिन इधर मौत की खबर आई.

Advertisement
post-main-image
फरीदाबाद में ई-रिक्शा के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 7 साल के सक्षम रावत नामक बच्चे की ई-रिक्शा एक्सीडेंट के कारण मौत हो गई, जब ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बच्चे के ऊपर पलट गया।
  • सड़क पर बने रैंप की वजह से ई-रिक्शा चालक का नियंत्रण खो गया, जिसके कारण तेज़ गाड़ी बच्चे की साइकिल से टकराई और दुर्घटना हुई।
  • ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
author-image
सचिन गौर

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक 7 साल के बच्चे की ई-रिक्शा एक्सीडेंट में मौत हो गई. बच्चा अपने घर के बाहर गली में साइकिल चला रहा था. तभी पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा वहां पहुंचा. सड़क पर बने रैंप के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर साइकिल चला रहे बच्चे के ऊपर पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा के नीचे दबकर बच्चे की मौत हो गई. बताया गया कि घटना के तीन दिन बाद बच्चे का जन्मदिन था. 

Advertisement

घटना फरीदाबाद के सेक्टर-31 इलाके की है. इंडिया टुडे से जुड़े सचिन गौर की इनपुट के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्चे का नाम सक्षम रावत है और उसके पिता एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. कुछ साल पहले ही परिवार फरीदाबाद शिफ्ट हुआ था. 

बच्चे के ऊपर गिरा ई-रिक्शा

इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में सक्षम साइकिल चलाता हुआ दिख रहा है. 8 अगस्त की शाम करीब 5 बजे वो अपने घर के बाहर गली में ही साइकिल चला रहा था. एक चक्कर लगाने के बाद वो अपने घर की ओर जा रहा था. तभी घर के सामने बने टी-पॉइंट के पास उसकी साइकिल सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई. रिक्शे में पानी की बड़ी बोतलें रखी थीं. रोड पर रैंप के कारण ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी बच्चे के ऊपर पलट गई. 

Advertisement

इसके बाद ड्राइवर तुरंत रिक्शा उठाकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश करने लगा. आसपास के लोग उसकी मदद में जुट गए. सक्षम के घरवाले भी आए जो उसे फ़ौरन अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. 

ये भी पढ़ें: फरीदाबाद: स्कूल टीचर की बेरहमी से हत्या, दिन दहाड़े 27 बार चाकुओं से गोदा

11 अगस्त को था सक्षम का जन्मदिन

सक्षम का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद का रहने वाला है. उसके पिता अजय रावत नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. घटना के समय बच्चे के पिता घर पर मौजूद थे. परिवार के मुताबिक, शादी के 10 साल बाद सक्षम का जन्म हुआ था. आज 11 अगस्त को वो 8 साल का होने वाला था. वो अभी तीसरी क्लास में था. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमॉर्टेम के बाद सक्षम का शव परिवार को सौंप दिया गया है. अजय रावत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ई-रिक्शा ड्राइवर को पकड़ लिया गया है. 

वीडियो: फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या मामले में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री!

Advertisement