जुलाई में नरम रहने के बाद फेस्टिव सीजन से पहले सोना फिर उबाल मारने लगा है. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट बताती है कि 6 अगस्त को सोना 7 हफ्तों में सबसे महंगा हो गया है. आज शुरुआती कारोबार में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने का भाव करीब 800 रुपये उछलकर 1 लाख 49 हजार 296 रुपये पहुंच गया.
Gold Price: सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी, अभी और कितना महंगा होगा? जान लें एक्सपर्ट्स की राय
Gold Price: फेस्टिव सीजन में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार (6 अगस्त) को कीमत फिर से डेढ़ लाख के आसपास पहुंच गई है. पिछले 7 हफ्ते में यह रिकॉर्ड तेजी है. क्या सोना खरीदने के लिए यह सही समय है?

निवेशकों को उम्मीद है कि जियो-पॉलिटिकल तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से महंगाई घटेगी. इसके चलते सोने की कीमतों में उछाल आया है. अगर महंगाई और कम होती है तो दुनिया के कई प्रमुख केंद्रीय बैंक ब्याज दरें घटा सकते हैं. जब भी ब्याज दरें घटती हैं तो आमतौर पर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है.
सोने की कीमतों में तेजी का दूसरा बड़ा कारण ये है कि कई निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में अपने पास रखे हुए हैं. ब्रोकरेज फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक, सोने में एक मजबूत तकनीकी उछाल देखने को मिला है.
उन्होंने कहा कि सोने के लिए अगला बड़ा स्तर 1.5 लाख से 1 लाख 50 हजार 700 रुपये के बीच है. अगर सोने का भाव इस दायरे के ऊपर निकल जाता है, तो इसके बाद 1 लाख 52 हजार 200 रुपये से 1 लाख 52 हजार 800 रुपये तक पहुंचने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Gen Z का गोल्ड लव पुरानी जनरेशन की आंखें खोल देगा!
हालांकि , जानकारों का ये भी कहना है कि निवेशकों को सपोर्ट स्तरों पर भी नजर रखनी चाहिए. एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के ने कहा कि तत्काल सपोर्ट लेवल 1 लाख 48 हजार 600 रुपये और 1 लाख 48 हजार रुपये के बीच है.
ये भी पढ़ें: सर्विस चार्ज के लिए ग्राहक के परिवार को बनाया बंधक, दिल्ली के पॉश रेस्टोरेंट पर लगा जुर्माना!
क्या खरीदने या बेचने का समय आ गया है?एनरिच मनी के सीईओ का कहना है कि मौजूदा रुझान से पता चलता है कि सोने की कीमतों में तेजी जारी है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि निवेशकों को मौजूदा स्तरों पर तुरंत खरीदारी शुरू कर देनी चाहिए. अगर सोने की कीमतें 1 लाख 49 हजार रुपये से ऊपर बनी रहती हैं तो अगला ऊपरी लक्ष्य लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये से 1 लाख 50 हजार 700 रुपये के बीच है . अगर ये लेवल भी तोड़ा तो सोने का दाम और उछल सकता है.
वीडियो: UPSSSC की चुप्पी से लाखों छात्र परेशान, Junior Assistant और VDO भर्ती कब आएगी?











