The Lallantop

सरकारी गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगाने वालों की बल्ले बल्ले, निवेशकों को मिला 200% का तगड़ा रिटर्न

सरकारी गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को बेहतर रिटर्न मिला है. अगर किसी निवेशक ने इस सरकारी बॉन्ड में शुरुआत में 1 लाख लगाए थे, तो अब उसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये हो गई होगी. आसान शब्दों में कहें तो 200 परसेंट का रिटर्न मिला है.

Advertisement
post-main-image
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर 2.5% सालाना का ब्याज मिलता है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2020-21 सीरीज-XI के प्री-मैच्योर रिडेम्पशन मूल्य की घोषणा की है, जो 7 अगस्त 2026 से निवेशकों के लिए मान्य होगी।
  • यह घोषणा इसलिए हुई क्योंकि इस सरकारी बॉन्ड का भुनाने का विकल्प 7 अगस्त 2026 से उपलब्ध होगा और रिडेम्पशन वैल्यू सोने के तीन दिन के औसत भाव के आधार पर तय की जाती है।
  • इस निर्णय से निवेशकों को अपने निवेश को समय से पहले भुनाने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें बाजार के वर्तमान सोने के भाव के अनुसार लाभ होगा और अगली प्रक्रिया आरबीआई द्वारा निर्धारित होगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2020-21 सीरीज-XI के प्री-मैच्योर (समय से पहले रिडेम्पशन) मूल्य की घोषणा कर दी है. यह सरकारी गोल्ड बॉन्ड 9 फरवरी 2021 को लॉन्च हुई थी. निवेशकों के पास 7 अगस्त 2026 से इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की किश्त को भुनाने का विकल्प है. 8 और 9 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टी है. यह जानकारी आरबीआई की ओर से दी गई है.

Advertisement
रिडेम्पशन वैल्यू की गणना कैसे की जाती है?

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रिडेम्प्शन वैल्यू (बॉन्ड भुनाने पर मिलने वाली कीमत) की गणना इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से तय पिछले 3 दिनों के सोने के औसत भाव से तय होता है. यह भाव 24 कैरेट सोने का होता है.  

ये भी पढ़ें: कल्याण ज्वेलर्स के शेयर हुए रॉकेट, महीनेभर में 63% की तेजी, एक्सपर्ट्स की राय भी जान लें!

Advertisement
समय से पहले रिडेम्पशन वैल्यू क्या है?

7 अगस्त 2026 को इस बॉन्ड को भुनाने की प्रति यूनिट कीमत 14,564 रुपये तय की गई है. एक यूनिट एक ग्राम की थी. यह कीमत पिछले तीन कारोबारी दिनों ( 4 अगस्त 5 अगस्त और 6 अगस्त 2026) के बंद भाव के हिसाब से तय की गई है. यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 Series-XI था.  ऑनलाइन खरीदने पर इसकी शुरुआती कीमत 4,862 रुपये प्रति ग्राम थी .

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि अब इसकी कीमत 14,564 प्रति दस ग्राम हो गई. इस तरह इसमें पैसा लगाने वाले लोगों को करीब 200% का रिटर्न मिला. इसका मतलब हुआ कि 9702 रुपये प्रति यूनिट का फायदा मिला.  

इस तरह से देखें तो करीब 200 परसेंट का मुनाफा मिला. 200% रिटर्न का मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने इस सरकारी बॉन्ड में शुरुआत में 1 लाख लगाए थे, तो अब उसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये हो गई होगी. इसमें 2.5 परसेंट सालाना वाला ब्याज शामिल नहीं है. वह अलग से मिलेगा. 

Advertisement

इसी तरह से ऑफलाइन खरीदने वाले निवेशकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआती कीमत 4,912 रुपये प्रति ग्राम थी. ऑनलाइन खरीदने पर गोल्ड बॉन्ड पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिली थी.

वीडियो: Student Protest पर RSS चीफ मोहन भागवत ने सरकार की कौन सी गलती गिनाई?

Advertisement