The Lallantop

अब E25 पेट्रोल लाने की तैयारी कर रही सरकार, टेस्टिंग भी शुरू

ई20 पेट्रोल को लेकर विवाद जारी है और वाहन मालिकों ने इसे लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. अब खबर है कि सरकार ई-20 के बाद अब ई-25 पेट्रोल लाने की तैयारी में है. जानें इससे आपकी जेब पर कितना असर होगा.

Advertisement
post-main-image
कई लोगों का कहना है कि ई20 में गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केन्द्र सरकार ने ई25 पेट्रोल का परीक्षण शुरू कर दिया है, जिसमें पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने की योजना है और इसके लिए ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) को स्टडी का जिम्मा सौंपा गया है।
  • सरकार पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने का कारण बॉयो फ्यूल के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और विदेश से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना है, जबकि ई20 पेट्रोल के बाद ई25 को लागू करने की तैयारी है।
  • ARAI की रिपोर्ट अगले साल के अंत तक आएगी और इसके बाद ICAT इसे समीक्षा के लिए प्राप्त करेगा, जिससे पेट्रोलियम मंत्रालय ई25 के लागू करने के समय और तरीके का निर्णय करेगा।

ई 20 के बाद अब केन्द्र सरकार अब ई25 पेट्रोल लाने की तैयारी में है. इसका परीक्षण शुरू कर दिया है. भारत में बॉयो फ्यूल के इस्तेमाल को बढ़ाने और विदेश से कच्चे तेल का आयात कम करने के लिए सरकार पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है.

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) को इसकी स्टडी का जिम्मा सौंपा गया है . ARAI ने यह जांच शुरू कर दी है कि 25% एथेनॉल (E25) मिले पेट्रोल का E10 (10% एथेनॉल) और E20 (20% एथेनॉल) के लिए बनी गाड़ियों पर क्या असर पड़ता है.

ई20 का पहले से जारी है विरोध 

सरकार पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने पर विचार कर रही है. अप्रैल में सरकार ने ई20 पेट्रोल को अनिवार्य बना दिया है. इसके बाद से गाड़ी मालिकों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों का कहना है कि ई20 में गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है तो कुछ लोग इंजन में भी खराबी का दावा भी कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे फ्यूल स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं होने की बात भी कही है. इसकी वजह से गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है, लेकिन सरकार और उद्योग ने E20 से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावों को खारिज कर दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में नई EV पॉलिसी के तहत सब्सिडी नहीं मिलेगी, अगर ये काम चूक गया

अगले साल के आखिर तक आएगी रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अगले साल के अंत तक आने की उम्मीद है. इस रिपोर्ट को इंटरनेशनल सेंचर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) को समीक्षा के लिए भेजा जाएगा. 

इस पूरी योजना की जानकारी रखने वाले मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "ICAT द्वारा अध्ययन की समीक्षा हो जाने के बाद इसे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भेजा जाएगा. यह मंत्रालय तय करेगा कि देश में ई 25 को बिक्री के लिए कब और कैसे लागू किया जाए."

Advertisement

वीडियो: राम मंदिर चंदा चोरी केस में आरोपियों ने खोला राज, पुलिस पूछताछ में क्या बताया?

Advertisement