नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के शव उत्तर प्रदेश तक बहकर आ रहे हैं. नारायणी नदी के रास्ते मानव और जानवरों के शव कुशीनगर तक आने लगे हैं. प्रशासन और स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की टीमें नदी से उन्हें निकालने में जुटी हैं. अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं.
कुशीनगर में नदी से निकल रही लाशें, नेपाल से बहकर यूपी तक पहुंचीं
Nepal Flood Kushinagar bodies recovered: नेपाल में बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के शव कुशनीगर तक बहकर आ रहे हैं. एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर अब 13 शवों को बरामद कर लिया है.

बताया गया कि टीम को 6 पुरुषों और 7 महिलाओं की बॉडी मिली हैं. इंडिया टुडे से जुड़े संतोष सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, बरामद किए गए शवों में से छह को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है. सात शवों को प्रशासन ने जगह की कमी के कारण गोरखपुर एम्स भेज दिया है. प्रशासन की ओर से शवों की पहचान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है.
नेपाल सरकार को दी शवों की जानकारीप्रशासन विदेश मंत्रालय के माध्यम से नेपाल सरकार को बरामद किए गए शवों की जानकारी दे रहा है. ताकि मृतकों की पहचान हो सके और शव उनके परिजनों तक पहुंचाए जा सकें. प्रभारी जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बरामद किए गए शवों को प्रोटोकॉल के मुताबिक रखा गया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा,
“अब तक 13 शव मिले हैं. इनमें से छह हमारे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में हैं और सात गोरखपुर एम्स में भेज दिए गए हैं. डेड बॉडी को डीप रेफ्रिजरेशन में रखा गया है. हमारे अधिकारी और नेपाल के अधिकारी टच में हैं. जो भी कार्रवाई हो रही है वह नियम के अनुसार हो रही है.”
वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम और बाकी जरूरी कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को नेपाल प्रशासन को सौंपा जाएगा. नारायणी नदी में सिर्फ मानव शव ही नहीं, बल्कि कई जानवरों की भी बॉडी नेपाल से बहकर आ गई हैं. एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में निगरानी करते हुए शवों को बाहर निकाल रही है.
सोना-चांदी भी बाढ़ में बहानेपाल में 26 अगस्त को तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद भारी बाढ़ आई थी. बर्फ, चट्टानों और मलबे के तेज बहाव ने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया. बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा. कई हाइड्रोपावर स्टेशन तबाह हो गए. सड़कें और पुल सब बर्बाद हो गए. बाढ़ का पानी अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले गया. भोटेकोशी नदी में आए फ्लड में अब तक 903 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.
ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़: पानी में डूबा बैंक का खजाना, 8 घंटे की मशक्कत के बाद निकला 50 करोड़ का सोना
नेपाल बाढ़ में लोगों की जान के साथ संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है. नुवाकोट जिले में एक बैंक भी सैलाब में डूब गया. थोड़े हालात सुधरने के बाद बैंक की करोड़ों रुपये की संपत्ति को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन शुरू हुआ. इस दौरान लगभग 50 करोड़ नेपाली रुपये के मूल्य का सोना वापस मिल गया. नकद, चांदी और डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए गए हैं.
वीडियो: Nepal Flash Floods का अब तक का अपडेट, NDRRMA ने क्या बताया? Rasuwa से Chitwan तक तबाही













