The Lallantop

अगले महीने 11 दिन बैंक बंद, जानिए आपके इलाके में किस दिन छुट्टी

महात्मा गांधी जयंती की जंयती के मौके पर 2 अक्टूबर को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा स्थानीय त्योहारों पर भी कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

Advertisement
post-main-image
छुट्टियों के दौरान सभी बैंकों की ऑनलाइन सर्विस चालू रहेंगी (Courtesy: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर महीने में देशभर की बैंक शाखाएं कुल 11 दिनों तक विभिन्न राज्यवार त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों के कारण बंद रहेंगी।
  • अक्टूबर में बैंक छुट्टियों का कारण मुख्य रूप से महात्मा गांधी की जयंती, रविवार तथा दूसरा शनिवार और दशहरा, दुर्गा पूजा जैसे क्षेत्रीय त्योहार हैं, जिनके कारण राज्यवार बैंक बंद रहेंगे।
  • अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने के बावजूद अक्टूबर महीने में बैंक की ऑनलाइन सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई संचालित रहेंगी और एटीएम सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर महीने में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंक की ये शाखाएं देशभर के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग दिन बंद रहेंगी. बैंक की शाखा से पैसे निकालने हों या लोन की किस्त भरनी हो तो पहले पता कर लें कि आपके बैंक की कौन सी ब्रांच किस दिन बंद रहेगी. पहले से जानकारी न होने पर हो सकता है आपको परेशानी झेलनी पड़ जाए. जानते हैं अगले महीने बैंकों में कितनी छुट्टिया हैं और क्यों हैं?

Advertisement

बिजनेस टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जंयती के मौके पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, आरबीआई के नियमों के मुताबिक सभी रविवार और दूसरा शनिवार (10 अक्टूबर) पूरे देश में अवकाश रहेगा. अगर वीकेंड की छुट्टी और गांधी जयंती और क्षेत्रीय त्योहारों को शामिल करें तो अगले महीने 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. लेकिन गांधी जयंती के अलावा हर राज्य में अलग-अलग दिन अवकाश है. अक्टूबर में पड़ने वाली अधिकांश बैंक छुट्टियां दशहरा, दुर्गा पूजा और उनसे जुड़े त्योहारों के कारण होती हैं.

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स 1,000 और निफ्टी 300 अंक गिरा, निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूबे

Advertisement
राज्यवार प्रमुख त्योहारों पर होने वाली छुट्टियों की सूची

10 अक्टूबर (शनिवार): महालया अमावस्या - बेंगलुरु और कोलकाता
17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी - अगरतला (त्रिपुरा)
19 अक्टूबर (सोमवार): दशहरा/महाअष्टमी-महानवमी - अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बंद.
अक्टूबर 20-23: विजयादशमी/दुर्गा पूजा- इनमें से एक या इससे ज्यादा दिन तक गंगटोक, इम्फाल, अगरतला, बेंगलुरु, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
26 अक्टूबर (सोमवार): लक्ष्मी पूजा/राज्याभिषेक दिवस/महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन है. इसके चलते अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ- शिमला.
31 अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन के मौके पर अहमदाबाद में बैंक की शाखाएं नहीं खुलेंगी.

ये भी पढ़ें: Angel One के फाउंडर दिनेश ठक्कर ने 711 करोड़ में खरीदा पूरा टावर, कभी रहते थे किराये के घर में

ऑनलाइन सर्विस चालू रहेगी

छुट्टियों के दौरान सभी बैंकों की ऑनलाइन सर्विस चालू रहेंगी जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई वगैरा से लेनदेन. एटीएम से कैश निकालने की भी सुविधा मिलती रहेगी. 

Advertisement

वीडियो: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, रात की बैठक में क्या फैसला हुआ?

Advertisement