The Lallantop

5,47,00,00,000 रुपये, एपल के नए CEO जॉन टर्नस का पैकेज जानकर चक्कर आ जाएंगे!

अमेरिकी मार्केट रेगुलेटर US Securities and Exchange Commission (SEC) में दाखिल एक नए दस्तावेज में एपल ने जॉन टर्नस और टिम कुक के नए सैलरी पैकेज का खुलासा किया है.

Advertisement
post-main-image
बतौर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन टिम कुक को करीब 443 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज मिलेगा (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस को सालाना 58 मिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज मिला है, जिसमें 3 मिलियन डॉलर का मूल वेतन और 55 मिलियन डॉलर के शेयर शामिल हैं।
  • एग्जीक्यूटिव चेयरमैन टिम कुक को इस साल करीब 47 मिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज दिया गया, जिसमें 2 मिलियन डॉलर का मूल वेतन और शेयर पुरस्कार शामिल हैं।
  • यह सैलरी पैकेज कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, जिससे दोनों अधिकारियों की कमाई में वृद्धि या कमी हो सकती है, जैसा कि SEC के दस्तावेज में बताया गया है।

एपल के नई सीईओ जॉन टर्नस कंपनी की बागडोर संभाल ली है. अब उनकी और कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन टिम कुक की सैलरी को लेकर जानकारी सामने आई है. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल के नए सीईओ को करीब 58 मिलियन डॉलर (लगभग 547 करोड़ रुपये) का सैलरी पैकेज मिलेगा. वहीं बतौर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन टिम कुक को करीब 47 मिलियन डॉलर (लगभग 443 करोड़ रुपये) का सैलरी पैकेज दिया जाएगा.

Advertisement

मंगलवार 1 सितंबर को अमेरिकी मार्केट रेगुलेटर US Securities and Exchange Commission (SEC) में दाखिल एक नए दस्तावेज में एपल ने जॉन टर्नस और टिम कुक के नए सैलरी पैकेज का खुलासा किया है. यह दस्तावेज उसी दिन दाखिल किया गया जब जॉन टर्नस ने कंपनी में सीईओ के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया.

इसमें बताया गया है कि जॉन टर्नस के पैकेज में 3 मिलियन डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपये) का सालाना मूल वेतन और 55 मिलियन डॉलर (करीब 520 करोड़ रुपये) के कंपनी के शेयर मिलेंगे. वहीं, टिम कुक के पैकेज में 2 मिलियन डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) का सालाना मूल वेतन और वित्त वर्ष 2027 में 45 मिलियन डॉलर के कंपनी के शेयर मिलेंगे. एपल के CEO रहते हुए पिछले साल टिम ने 74 मिलियन डॉलर कमाए थे. मौजूदा पैकेज से तुलना करें ते अब उनकी काफी कम हो गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: आखिरकार बिक गई Unacademy, जानिए किस कंपनी ने खरीदी, कितने में हुई डील?

एसईसी दस्तावेज के हवाले से बताया गया है कि टर्नस और कुक को स्टॉक अवॉर्ड्स के रूप में जो पैकेज मिला है, उससे जुड़ी कमाई कंपनी की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी. यानी अगर कंपनी की शेयर वैल्यू बढ़ेगी तो इन दोनों की कमाई भी ज्यादा होगी. शेयर गिरने पर कमाई भी धड़ाम होगी.

SEC की फाइलिंग में नकद बोनस की किसी नई राशि का जिक्र नहीं है.

Advertisement

वीडियो: इंग्लैंड से सीरीज हारा पाकिस्तान, अब कोच को भी वापस बुलाया गया

Advertisement