The Lallantop

सीनियर टीम से पहले न्यूजीलैंड A से भिड़ेगी इंडिया A, 24 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले, India A की टीम न्यूजीलैंड का टूर करेगी. इस दौरान भारत की A टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 24 अक्टूबर से शुरू होगी.

Advertisement
post-main-image
इ्ंडिया A की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेगी. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल नवंबर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसके पहले इंडिया A टीम न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी।
  • यह आयोजन दोनों देशों के घरेलू क्रिकेट सीज़न के दौरान हो रहा है, जिससे इंडिया A और न्यूजीलैंड A के प्लेयर्स के अपने-अपने घरेलू टूर्नामेंट के साथ टकराव होगा।
  • भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच जीतना जरूरी है, क्योंकि उसके पास कुल 7 टेस्ट मैच बचे हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज इस साल नवंबर के लास्ट में खेली जाएगी. लेकिन, इस सीरीज से पहले, इंडिया A की टीम न्यूजीलैंड का टूर करेगी. इस दौरान भारत की A टीम न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 24 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक खेली जाएगी.

Advertisement

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले A मैच, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वाइट बॉल सीरीज के पैरेलल खेले जाएंगे. भारत की सीनियर मेंस क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 T20I और इतनी ही ODI मैचों की सीरीज खेलेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह सीरीज 22 अक्टूबर से 15 नवंबर के दरमियान खेली जाएगी.

19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

Advertisement

वाइट बॉल सीरीज के बाद, भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी. पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर के बीच वेलिग्टन में खेला जाएगा. जबकि, दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से एक दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च में होगा.

कहां खेले जाएंगे इंडिया A और न्यूजीलैंड A के मुकाबले?

भारत A और न्यूजीलैंड A टीमों के बीच पहला मैच 24 से 27 अक्टूबर के बीच लिंकन में होगा. दूसरा मुकाबला 31 से 3 नवंर के बीच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. जबकि, A सीरीज का तीसरा और लास्ट मैच 7 से 10 नवंबर के बीच लिंकन में होगा.

Advertisement

इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच होनी वाली सीरीज दोनों देशों के डोमेस्टिक सीजन के साथ ओवरलैप होगी. इंडियन प्लेयर्स के लिए यह रणजी ट्रॉफी के साथ टकराव होगा. रणजी ट्रॉफी का सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा. माने, इस दौरान जो प्लेयर्स इंडिया A के साथ न्यूजीलैंड टूर पर होंगे, वे रणजी ट्रॉफी में शिरकत नहीं कर पाएंगे.

ऐसे ही न्यूजीलैंड के प्लेयर्स का टकराव फोर्ड ट्रॉफी से होगा. फोर्ड ट्रॉफी न्यूजीलैंड का ODI टूर्नामेंट है. यह टूर्नामेंट 28 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगा. इसके बाद, 19 नवंबर से फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट प्लंकट शील्ड शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: बाबर आजम पर अपने ही चला रहे खूब तीर, पूर्व कप्तान ने लगाई लताड़- 'डमी कैप्टन हो तुम'

टीम इंडिया के लिए अहम सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया के लिए अहम है. भारत को अगर WTC फाइनल की रेस में बने रहना है, तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैच जीतनी होगी. WTC 2025-2027 पॉइंट्स टेबल में भारत पांचवें नंबर पर है. जबकि, न्यूजीलैंड की स्थिति बेहतर है. कीवी टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 में सिर्फ 7 मैच बचे हैं. टीम इंडिया को फाइनल में एंट्री करने के लिए इन 7 मैचों में से कम से कम 6 टेस्ट हर हाल में जीतने हैं.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement