बुधवार, 9 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में ऐसा होने जा रहा है जो इससे पहले 30 साल पहले हुआ था. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में बताया गया कि 9 सिंतबर को 6 कंपनियों के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने वाले हैं. प्राइम डेटाबेस के ऐतिहासिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछली बार जब एक ही दिन में ठीक 6 प्रस्ताव खुले थे, वह तारीख 14 अक्टूबर, 1996 थी. 7 आईपीओ आखिरी बार 28 अक्टूबर, 1996 को बाजार में आए थे.
30 साल में पहली बार एक दिन में खुलेंगे 6 IPO, कंपनियां जुटाएंगी साढ़े 4 हजार करोड़
बुधवार 9 सितंबर को खुलने वाले छह आईपीओ के जरिये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 4,509 करोड़ रुपये जुटा सकती हैं. यह रकम 30 साल पहले एक दिन में जुटाए गए 22 करोड़ से कहीं अधिक है

1995 और 1996 के बीच जो आईपीओ बाजार के लिए बहुत अच्छे साल थे, कई ऐसे दिन भी थे जब दलाल स्ट्रीट पर एक साथ 10 से अधिक आईपीओ आए थे. बुधवार 9 सितंबर को खुलने वाले छह आईपीओ के जरिये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 4,509 करोड़ रुपये जुटा सकती हैं. यह रकम 30 साल पहले एक दिन में जुटाए गए 22 करोड़ से कहीं अधिक है. इस हफ्ते (7 से 11 सितंबर के बीच) 12 आईपीओ लांच हो रहे हैं. इसके जरिये बाजार से करीब 7,180 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. आइए जानते हैं 9 सितंबर को लॉन्च होने वाले आईपीओ कौन से हैं?
ये भी पढ़ें: इस महीने कमाई का जबरदस्त मौका, एक ही हफ्ते में आएंगे 12 IPO, पूरी लिस्ट और डिटेल जान लें
- रेंटोमोजो
- एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया)
- मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस
- स्टीमहाउस इंडिया
- एलसीसी प्रोजेक्ट्स
- करमतारा इंजीनियरिंग
इतनी सारी कंपनियां इस बाजार में क्यों उतर रही हैं?
प्राइम डेटाबेस के एमडी प्रणव हल्दिया का कहना है कि निवेशक आईपीओ में खूब पैसा लगा रहे हैं. इस वजह से कंपनियों इस समय को भुनाना चाहती हैं. हल्दिया ने कहा कि किसी को भी आईपीओ खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है. उन्होंने बताया कि कंपनियां रोडशो के दौरान निवेशकों की रुचि का आकलन कर सकती हैं. अगर मांग कमजोर है या मूल्यांकन अत्यधिक माना जाता है, तो कंपनियां या तो अपने आईपीओ को स्थगित कर सकती हैं या लॉन्च से पहले वैल्यूएशन में बदलाव कर सकती हैं.
वीडियो: फिक्सिंग में फंसा पाकिस्तान, मोहसिन नक़वी या मोहम्मद रिज़वान पर टिकी नजर













