हम आपको Tesla की गाड़ियों का एक खास फीचर बताने वाले हैं. ये फीचर अगर इंडियन गाड़ियों में भी मिलने लग जाए, तो काफी झगड़े मानो ऐसे ही निपट जाएं. बीच सड़क पर कलेश और लड़ाई होने से बच जाए. आप सोच सकते हैं कि भइया, ये कौन-सा फीचर है, जो लोगों का गुस्सा शांत करता है? बात ऐसी है कि Tesla गाड़ी का ये फीचर लोगों को शांत नहीं करता, बल्कि उनसे बात करता है. ये बोलने वाला फीचर है.
टेस्ला कार का 'मेगाफोन फोन' फीचर हर गाड़ी में मिल जाए, तो इंडिया में क्लेश कम हो जाए!
Tesla megaphones feature: एलन मस्क की टेस्ला यूं ही फेमस नहीं है. ये गाड़ियां अपने साथ सेल्फ ड्राइविंग के अलावा भी बहुत से बेहतरीन फीचर्स देती हैं. ऐसा ही एक फीचर है मेगाफोन. इसमें आप अपनी गाड़ी को चलता-फिरता स्पीकर बना सकते हैं.


टेस्ला की गाड़ियों में अंदर ही नहीं बल्कि बाहर की तरफ भी स्पीकर लगे हुए हैं. इस फीचर से आप बाहर के लोगों को हटने के लिए कह सकते हैं. मानो, कुछ लोग बीच सड़क पर ही बात कर रहे हैं. आप इन्हें गाड़ी के अंदर बैठे-बैठे ही बाहर लगे स्पीकर से हटने के लिए कह सकते हैं. वो भी अलग-अलग आवाज में.
यूट्यूबर Mumbiker Nikhil ने अपनी undefinedमें Tesla Juniper Model Y के इस फीचर के बारे में बताया है. इसका नाम है Megaphone. इसके काम करने के तरीके के बारे में बताने के लिए वे कैमरा हैंडल कर रहे शख्स को बाहर भेजते हैं. फिर मोड को ऑन कर कार के अंदर से कहते हैं, 'क्या भाई साहब आपको दिखाई नहीं देता, मैं गाड़ी चला रहा हूं? ये ऐसा लगता है कि गाड़ी ही बात कर रही है.
Electrek की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 और उसके बाद की नई टेस्ला कारों में बाहर स्पीकर दिए गए हैं. पहले टेस्ला ऑनर इन स्पीकर के जरिए प्री-रिकॉर्डेड आवाजें चला सकते थे. जैसे कि कुछ मजेदार इफेक्ट्स. बाद में ऑटोमेकर ने ‘बूमबॉक्स’ फीचर अपडेट करते हुए मेगाफोन मोड जोड़ दिया. ये मोड ड्राइवर की हर बात को इको और बास-हैवी डिस्टॉर्शन के साथ दोहराता है. साफ-साफ कहें तो ये आपकी आवाज में वॉइस इफेक्ट जोड़ता है.
ये मोड टेस्ला मोबाइल ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है. फिर बस स्क्रीन पर बूमबॉक्स ऑप्शन चुनकर मेगाफोन मोड पर क्लिक करना है और आपकी आवाज बाहर के लोगों को सुनाई देने लगेगी. मेगाफोन मोड के काम करने के तरीके का एक और उदाहरण देख लीजिए.
ये फीचर चलते-फिरते लोगों को सावधान करता है कि भइया गाड़ी के पास से हट जाओ. कहीं और जाकर बात कर लो. कह सकते हैं कि ये फीचर अगर भारत की सभी गाड़ियों में मिलने लगता, तो कुछ झगड़े शायद शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाते. क्योंकि कार के अंदर बैठ-बैठे ही उनसे बात करनी है. बाहर ना किसी को गुस्से में घूरने की जरूरत और ना ही बहस करने की. हालांकि, जिस व्यक्ति को लड़ना होगा, वह लड़ ही लेगा.
वीडियो: थार एक्सीडेंट में शख्स की मौत, ड्राइवर सीट छोड़ भागी!












.webp?width=275)





.webp?width=120)



