The Lallantop

TATA Punch EV का फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 9.69 लाख, 15 मिनट के चार्ज में कितना दौड़ जाएगी?

Tata Punch EV Facelift में मीडियम रेंज (30kWh) और लांग रेंज (40kWh) के हिसाब से बैटरी पैक ऑप्शन मिलने वाले हैं. इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा 40kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 468 किलोमीटर (ARAI टेस्टेड) तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी. माने सड़क पर आप 330-350 किलोमीटर पकड़ लीजिए.

Advertisement
post-main-image
टाटा पंच के फेसलिफ्ट वर्जन में कई बड़े बदलाव हुए हैं

TATA Motors ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी Punch EV के फेसलिफ्ट वर्जन को इंडिया की सड़कों पर उतार दिया है. इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में मार्केट की नंबर वन कंपनी ने टाटा पंच फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी बैटरी में किया है. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस इस किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी को BaaS मॉडल के साथ भी लॉन्च किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बैटरी: Tata Punch EV में मीडियम रेंज (30kWh) और लांग रेंज (40kWh) के हिसाब से बैटरी पैक ऑप्शन मिलने वाले हैं. इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा 40kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 468 किलोमीटर (ARAI टेस्टेड) तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी. माने सड़क पर आप 330-350 किलोमीटर पकड़ लीजिए.

Punch EV Facelift
Punch EV Facelift

चार्जिंग: टाटा पंच इलेक्ट्रिक की चार्जिंग को लेकर भी कंपनी ने बड़ा दावा किया है. कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी महज 15 मिनट में इतना चार्ज हो जाती है जिससे आपको तकरीबन 135 किलोमीटर तक जाने का जुगाड़ हो जाता है. ये कार 3 चार्जर को सपोर्ट करेगी.

Advertisement

डीसी फास्ट चार्जर: CCS2

वॉलबॉक्स चार्जर: 7.2kW

होम चार्जर: 3.3k

Advertisement

इसके अलावा फास्ट DC चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को केवल 26 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है.

कीमत: इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. लेकिन BaaS मॉडल में इसका दाम 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को बैटरी रेंटल के लिए 2.6 रुपये प्रति किमी के हिसाब से EMI देनी होगी. इसके लिए महीने के कुछ किलोमीटर भी फिक्स होते हैं. माने 1500 से 2000 किलोमीटर का पैसा तो देना ही होता है.

इलेक्ट्रिक कारों के मामले में बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन प्लान काफी चलन में है. ये एक ऐसा मॉडल होता है जिसमें गाड़ी की बैटरी कार की कीमत में शामिल नहीं होती है. बल्कि उसे अलग से किराये या चलाने के हिसाब से लिया जाता है. इस सब्सक्रिप्शन मॉडल में ग्राहक को EV खरीदते समय कम शुरुआती कीमत चुकानी पड़ती है, क्योंकि बैटरी की बड़ी लागत हट जाती है.

फीचर्स: अब बात करें गाड़ी के बाकी फीचर्स की तो Punch EV Facelift में पहले हेडलैंप्स को जोड़ने वाला ब्लैक ट्रिम उड़ा हटा दिया गया है. फ्रन्ट लुक को मॉडर्न रखने के लिए Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट को और बीच में कर दिया गया है. टाटा की बड़ी इलेक्ट्रिक कारों से उधार लेकर 16 इंच के नए एयरो ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील भी फिट किए गए हैं.

एक्सटीरियर में तीन नए कलर ऑप्शन के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ का भी प्रबंध किया गया है. Punch EV का ग्राउंड क्लीयरेंस 195 मिमी है और इसकी वॉटर वेडिंग क्षमता 450 मिमी बताई गई है. माने गाड़ी पानी में डेढ़ फीट डूबने पर भी चलती रहेगी.

Punch EV Facelift में अंदर का कार्यक्रम पहले जैसा ही है. टॉप वेरिएंट्स में 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. सेफ्टी की बात करें तो छह एयरबैग स्टैंडर्ड हैं. वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स वेरिएंट के हिसाब से दिए गए हैं.

Punch EV Facelift
Punch EV Facelift

Punch EV Facelift का बेस वेरिएंट पुराने मॉडल के मुकाबले अब 30,000 रुपये कम में मिलेगा.

वीडियो: ईरान को मिला अल्टीमेटम! क्या 10 दिन में अमेरिका हमला करने वाला है?

Advertisement