The Lallantop

पंच, टियागो, नेक्सॉन, सिएरा के बढ़े दाम, TATA ने बताया किस तारीख से लागू होंगे नए रेट

Tata Motors की कारें महंगी होने वाली है. इसका असर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कार (EV) समेत सभी सेगमेंट की गाड़ियों पर होगा. TATA की किन कारों के दाम बढ़ेंगे, यह भी जान लीजिए.

Advertisement
post-main-image
टाटा मोटर्स की कारें 1 जुलाई से महंगी होने वाली है. (सांकेतिक फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने 1 जुलाई, 2026 से अपनी सभी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें 1.5 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है।
  • कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण बढ़ती इनपुट लागत और लगातार बढ़ती महंगाई है, जो ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में व्यापक दबाव का परिणाम है।
  • कीमत बढ़ोतरी के बाद ग्राहक विभिन्न टाटा मोटर्स के मॉडल जैसे टियागो, नेक्सॉन, और हैरियर के लिए अधिक भुगतान करेंगे, जबकि उद्योग में प्रतिस्पर्धा और कीमतें प्रभावित हो सकती हैं।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने बड़ा ऐलान किया है. 1 जुलाई, 2026 से कंपनी की कारें महंगी होने वाली हैं. इसका असर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कार (EV) समेत सभी सेगमेंट की गाड़ियों पर होगा. कंपनी ने बताया कि इन मॉडल्स की कीमत 1.5 फीसदी तक बढ़ेगी. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ऑटोमोटिव इंडस्ट्री उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है.

Advertisement
TATA की इन कारों के बढ़ेंगे दाम

टाटा मोटर्स ने अपने इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की कीमतों में बढ़ोतरी की ऐलान किया है. कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और उसके वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी, ताकि हर प्रोडक्ट की ओवरऑल वैल्यू बनी रहे. अभी कंपनी के पास एंट्री-लेवल हैचबैक से लेकर सात-सीटर SUV तक कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं.

टाटा की टियागो (Tiago), टिगोर (Tigor), पंच (Punch), नेक्सॉन (Nexon), सिएरा (Sierra), कर्व (Curvv), हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) जैसी कारों के लिए अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. इसके साथ ही टियागो EV, पंच EV, नेक्सॉन EV और हैरियर EV भी महंगी होने वाली हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Tata Sierra खरीदने वाले हैं? उससे पहले इसकी सबसे बड़ी खूबियां और कमियां जान लीजिए

कंपनी ने दाम क्यों बढ़ाए? 

टाटा मोटर्स ने कीमत बढ़ाने की वजह बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई को बताया है. कंपनी ने कहा, 

"कीमत में यह बदलाव बढ़ती इनपुट लागत और लगातार महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए किया जा रहा है. हालांकि TMPV इन बढ़ी हुई लागतों का एक बड़ा हिस्सा खुद उठा रही है, लेकिन इस बदलाव के जरिए इसका कुछ असर ग्राहकों पर भी डाला जा रहा है."

Advertisement

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कच्चे दाम की बढ़ती कीमतों और करेंसी के उतार-चढ़ाव से जूझ रही है. टाटा मोटर्स के अलावा, BMW इंडिया, मर्सिडीज-बेंज, मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, निसान मोटर इंडिया और दूसरी कंपनियों ने भी हाल ही में अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई हैं. कंपनी ने कारों की नई कीमतों की जानकारी अभी नहीं दी है.

वीडियो: जीएसटी घटने के बाद Tata, Mahindra और Renault की गाड़ियों के नए रेट सामने आ गए हैं

Advertisement