The Lallantop

देश की सबसे सस्ती ऑटोमेटिक कार, कीमत 5.58 लाख रुपये, माइलेज भी 25 का

Maruti S-Presso कार में आपको 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसके साथ में 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी आप रख ही लीजिए. कम कीमत के बावजूद Maruti S-Presso में अच्छे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है.

Advertisement
post-main-image
सबसे सस्ती ऑटोमेटिक कार

आपको एक ऑटोमेटिक कार खरीदनी है और आपका बजट बहुत बहुत बहुत ज्यादा टाइट है तो हम आपको मार्केट में उपलब्ध सबसे सस्ती कार के बारे में बताने जा रहे हैं. इस कार में आपको 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसके साथ में 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी आप रख ही लीजिए. स्टोरी के मीटर को यहीं ब्रेक लगाते हैं और सीधे गाड़ी का नाम बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Maruti S-Presso

देश की सबसे सस्ती ऑटोमेटिक कार है Maruti S-Presso. इसके VXi (O) मॉडल का ऑन रोड दाम 5.58 लाख रुपये है. VXi Plus (O) की कीमत 6.15 लाख रुपये है. वैसे बात तो ऑटोमेटिक की हो रही मगर जान लीजिए कि इस मैनुअल वेरियंट भी सिर्फ 3,49,900 रुपये का है. बोले तो यह देश में मिलने वाली सारी कारों में सबसे सस्ती है.

Maruti S-Presso में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स वाली इस कार में 24 से 24.76 kmpl का माइलेज मिलेगा. ऐसा कंपनी का दावा है. कम कीमत के बावजूद Maruti S-Presso में अच्छे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है. इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, की-लेस एंट्री, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रिक ORVM जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.

Advertisement
Maruti S-Presso
Maruti S-Presso

Maruti S-Presso के दामों में बड़ी कटौती जीएसटी 2.0 के बाद आई है. इस हैचबैक के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट की कीमतों में 71,000 से ₹1.30 लाख तक की कटौती की गई है, जबकि एस-प्रेसो के AMT वेरिएंट की कीमतों में  76,000 से 97,000 रुपये तक की कटौती की गई है. कंपनी के Arena नेटवर्क से बेची जाने वाली ये हैचबैक एक माइक्रो-एसयूवी जैसी डिजाइन के साथ आती है.

Maruti S-Presso
Maruti S-Presso

वैसे तो इस समय देश में क्रॉसओवर और एसयूवी कारों का दबदबा है मगर जो आपको एक छोटी और बजट वाली ऑटोमेटिक कार चाहिए तो Maruti S-Presso एक मुफीद ऑप्शन है. मारुति की गड्डी है तो आफ्टर सेल्स और सर्विस का भी कोई टेंशन नहीं है. लगा लीजिए गियर. सॉरी ये तो ऑटोमेटिक है. दबा दीजिए एक्सेलरेटर.

वीडियो: T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतियों ने ऐसे मनाया जश्न, नज़ारा देख दिल खुश हो जाएगा!

Advertisement

Advertisement