The Lallantop

Lamborghini में क्या सच्ची-मुच्ची होते हैं 9 गियर? 10 करोड़ की गाड़ी का सच कुछ और निकला

Lamborghini cars features: लैंबॉर्गिनी जिसे कार प्रेमी प्रेम से ‘लैंबो’ भी कहते हैं, उसमें आम तौर पर 7 गियर होते हैं. ऑटो की भाषा में इसे 7 स्पीड ट्रांसमिशन कहते हैं. इटालियन ब्रांड की कुछ कारों में 8 स्पीड ट्रांसमिशन भी होता है मगर 9 का कोई सिस्टम नहीं.

Advertisement
post-main-image
Lamborghini में कमाल के फीचर्स हैं. (फोटो-Lamborghini)

Lamborghini में 9 गियर होते हैं. ऐसा कहना है कि कानपुर कार एक्सीडेंट (Kanpur Lamborghini crash) में खुद को कथित तौर पर आरोपी बताने वाले ड्राइवर का. हालांकि उनके इस दावे की पोल बहुत जल्दी खुल गई. इसके बाद इस केस में काफी कुछ हुआ. आरोपी शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी भी हुई और उसे जमानत भी मिल गई. इसका पूरा ब्योरा आपको इस लिंक पर मिल जाएगा. लेकिन यह सवाल जस का तस रह गया कि कहा कि लैंबॉर्गिनी में अगर 9 गियर नहीं होते तो कितने होते हैं. गियर होते भी हैं या नहीं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गियर का गेम

लैंबॉर्गिनी जिसे कार प्रेमी प्रेम से ‘लैंबो’ भी कहते हैं, उसमें आम तौर पर 7 गियर होते हैं. ऑटो की भाषा में इसे  7 स्पीड ट्रांसमिशन कहते हैं. इटालियन ब्रांड की कुछ कारों में 8 स्पीड ट्रांसमिशन भी होता है मगर 9 का कोई सिस्टम नहीं. नौ को अभी तक नो ही कहा है  लैंबॉर्गिनी ने. घटना के समय आरोपी शिवम मिश्रा जिस Lamborghini Revuelto को चला रहा था, उसमें भी 8 स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स मिलता है. गियर की गरारी सुलझ है. अब जरा जान लेते हैं कि इस बहुत महंगी सी गाड़ी में और क्या मिलता है. 

इंजन-इंजन-इंजन 

Lamborghini Revuelto ब्रांड की पहली HPEV (हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल) हाइब्रिड सुपर स्पोर्ट कार है. इसमें 6.5 लीटर V12 इंजन की पावर के साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर मिलते हैं. मतलब पावर के साथ कोई कंप्रोमाइज नहीं. इस गाड़ी का इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर कुल 1015hp की पावर जनरेट करता है. Revuelto 0-100 km/h की स्पीड सिर्फ 2.5 सेकेंड में पकड़ सकती है. और इसकी टॉप स्पीड 350km/h है. मतलब इतनी रफ्तार की सीधी सड़क मिल जाए, तो दिल्ली से क्या लखनऊ और क्या मुंबई.

Advertisement
कार्बन फाइबर का इस्तेमाल

Revuelto को लाइट वेट बनाने के लिए कंपनी ने इसमें नए जनरेशन का कार्बन-फाइबर चेसिस इस्तेमाल किया है. जिससे ये गाड़ी पहले से 10 फीसदी हल्की और 25 फीसदी मजबूत बनी है. अब यहीं पर रुक कर इसकी कीमत पर भी बात कर लेते हैं. ये है 8 करोड़ 89 लाख रुपये (एक्स शोरूम) .मतलब ऑन रोड आते-आते इसका प्राइस 10.5-11 करोड़ रुपये के बीच में पड़ सकता है. कार्बन फाइबर का जिक्र आ गया है, तो आप Pagani की कहानी भी पढ़ लीजिए. लैंबॉर्गिनी से ही निकलकर पगानी ब्रांड खड़ा हुआ है.  

पगानी सुपरकार: भारत में अरबपति लोगों के लिए भी इसे खरीदना एक सपना क्यों है?

उड़ते दरवाजे 

लैंबॉर्गिनी की कई गाड़ियां मार्केट में अवेलेबल हैं. लेकिन सभी के दरवाजे ऊपर नहीं उठते. यानी Scissor doors. ये कुछ ही गाड़ियों में उपलब्ध है, उसमें Revuelto भी शामिल है. इस गाड़ी में दरवाजे ऊपर की तरफ खुलते हैं, जो इसे और भी अट्रैक्टिव बनाता है. 

Advertisement
राइडिंग मोड

Revuelto में कई ड्राइव मोड कॉम्बिनेशन मिलते हैं. इसमें Citta (EV-ओनली मोड है), Strada, Sport और Corsa मोड शामिल है. इसके अलावा, हाइब्रिड सिस्टम को मैनेज करने के लिए रिचार्ज, हाइब्रिड और परफॉर्मेंस मोड दिए गए हैं. इससे ड्राइवर पावर और बैटरी यूज को कंट्रोल कर सकता है. 

lamborghini_cars_features
Urus Performante (फोटो-Lamborghini Washington)

लैंबो Urus SUV में रिवर्स करने का ऑप्शन सामने ही मिल जाएगा. लेकिन ड्राइविंग मोड के लिए स्टीयरिंग व्हील पर लगे शिफ्टर को दबाना होगा. Urus में Strada, sport, corsa, Ego और Rally (सिर्फ Urus Performante में) मोड मिलते हैं. इस SUV की एक और खास बात इसका पुश-बटन स्टार्ट है, जो लेफ्ट-राइट नहीं, बल्कि बीच में दिया गया है. फ्लिप कवर को उठाना है. बटन दबाना है और गाड़ी स्टार्ट.

10 हजार RPM 

Lamborghini का इसका इंजन ही उसकी खासियत है. कंपनी का दावा है कि उनकी नई कार Temerario 10 हजार RPM को टच कर सकती है. यानी 1 मिनट में क्रैंकशाफ्ट का 10 हजार बार घुमाना, पिस्टन का ऊपर-नीचे जाना. ये हाइब्रिड सुपरकार V8 इंजन के साथ आती है और 0-100 km/h की स्पीड सिर्फ 2.7 सेकेंड में पकड़ सकती है.

वीडियो: कानपुर कार एक्सीडेंट मामले में आरोपी शिवम मिश्रा को कोर्ट से मिली जमानत

Advertisement