The Lallantop

साइज में NANO जैसी, रेंज 310 KM, सुजुकी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार e Sky के फीचर्स धांसू

सुज़ुकी e Sky पहले दिखाए गए 'Vision e-Sky' कॉन्सेप्ट पर आधारित है और इसे 2026 की में जापानी बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा. कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन-रेडी Suzuki e-Sky अपने टू-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन में 310 km की रेंज देगी.

Advertisement
post-main-image
सुज़ुकी e Sky एक छोटी इलेक्ट्रिक कार है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सुज़ुकी ने जापान में 2026 के शरद ऋतु में अपने कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक वाहन eSky को लॉन्च करने की घोषणा की है जो विज़न e-Sky कॉन्सेप्ट पर आधारित है और 310 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है।
  • इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते दायरे और शहरी मोबिलिटी की मांग के कारण सुज़ुकी ने eSky को विकसित किया है जिससे शहरों में छोटी इलेक्ट्रिक कारों की जरूरत को पूरा किया जा सके और पारंपरिक पेट्रोल कारों का विकल्प प्रस्तुत किया जा सके।
  • eSky के लॉन्च से सुज़ुकी को जापानी बाजार में छोटे इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति मजबूत करने और भविष्य में भारत जैसे नए बाजारों में संभावित प्रवेश का रास्ता खोलने की उम्मीद है।

इलेक्ट्रिक कारों का इंडिया में Wagon R मूवमेंट जल्द आ सकता है. जैसे Wagon R ने लॉन्च होने के बाद भारत में छोटी कारों का बड़ा मार्केट बनाया था, वैसा ही कुछ Suzuki eSKY कर सकती है. बस इसे 5900 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी. चलिए, अब बताते हैं पूरा मामला. Suzuki e Sky ने जापान में डेब्यू कर लिया है. ये सुजुकी की छोटू सी इलेक्ट्रिक कार है जिसका वजन 1,030 किलोग्राम है. कंपनी सिंगल चार्ज में 310 किलोमीटर रेंज का दावा भी कर रही है.

Advertisement

सुज़ुकी e Sky पहले दिखाए गए 'Vision e-Sky' कॉन्सेप्ट पर आधारित है और इसे 2026 के ऑटम सीज़न (शरद ऋतु) में जापानी बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा. सुज़ुकी के जापानी डीलर नेटवर्क ने भी एक खास टीजर कैंपेन के ज़रिए इस आने वाले मॉडल का प्रचार शुरू कर दिया है.

e Sky का Dimensions और Weight

सुज़ुकी e Sky की लंबाई 3,395 mm, चौड़ाई 1,475 mm, ऊंचाई 1,625 mm, व्हीलबेस 2,460 mm है. ये कार सिर्फ 4.4 metres के रेडिएस में घूम सकती है. इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई, सुज़ुकी के पहले बताए 'विज़न ई-स्काई' (Vision e-Sky) कॉन्सेप्ट जैसी है. सुज़ुकी इस मॉडल को एक कॉम्पैक्ट BEV (Battery Electric Vehicle) बताती है, जिसे रोज़ाना आने-जाने, शॉपिंग करने और कभी-कभार लंबी यात्राओं के लिए डिज़ाइन किया गया है. सिर्फ 3.4 मीटर लंबी 'e Sky' ज्यादातर आम हैचबैक कारों के मुकाबले काफी छोटी है. उदाहरण के लिए भारत में चलने वाली Tata Tiago EV। 3.8 मीटर लंबी है. MG Comet EV इंडियन मार्केट में मिलने वाली सबसे छोटी कार है जो 2.9 मीटर लंबी है.

Advertisement
Suzuki eSKY
सुज़ुकी e Sky 
310 Km Driving Range

कॉन्सेप्ट की तुलना में सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी ड्राइविंग रेंज है. कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन-रेडी Suzuki e-Sky अपने टू-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन में 310 km की रेंज देगी. यह Vision e-Sky कॉन्सेप्ट से बेहतर है, जिसकी रेंज पहले 270 km से ज़्यादा बताई गई थी. हालांकि, सुज़ुकी ने अभी तक बैटरी क्षमता, इलेक्ट्रिक मोटर आउटपुट या DC फ़ास्ट-चार्जिंग स्पीड जैसी मुख्य तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं किया है.

गाड़ी का वज़न (कर्ब वेट) 1,030 किलोग्राम है, जो काफी कम है और कंपनी के बताए माइलेज या क्षमता को हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकता है. हल्की बनावट छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) के लिए खास तौर पर ज़रूरी है, क्योंकि उनमें बहुत बड़ी बैटरी लगाने से गाड़ी की लागत और वज़न, दोनों ही बढ़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें: अब मंथली वाला फास्टैग लोकल पास भी शुरू, जानिए किन लोगों का बड़ा कष्ट दूर हो गया

Advertisement

सुजुकी ने शहर की ड्राइविंग के हिसाब से इसमें Easy Drive Pedal लगाया है. यह सिस्टम ड्राइवर द्वारा एक्सीलरेटर पेडल छोड़ने पर गति को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों में ड्राइविंग के दौरान बार-बार एक्सीलरेटर और ब्रेक दबाने की आवश्यकता कम हो जाती है. पेपर पर तो गाड़ी अच्छी लग रही है. देखते हैं इंडिया कब तक आती है. 

वीडियो: दिल्ली में भारी बारिश से IGI एयरपोर्ट पर सेवाएं प्रभावित, 26 उड़ानें रद्द

Advertisement