The Lallantop

Kia की इस कार को सेफ्टी रेटिंग में केवल एक स्टार मिला, भारत में खूब बिक रही

कुछ रोज पहले ही Maruti Baleno को Global NCAP South Africa क्रैश टेस्ट में जीरो रेटिंग मिली थी. अब सेफ़्टी रेटिंग में फजीहत करवाने का काम किया है Kia की एक मशहूर कार ने.

Advertisement
post-main-image
Kia ये तूने क्या किया?

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत में बनी किआ सोनेट कार को ग्लोबल NCAP साउथ अफ्रीका में सुरक्षा परीक्षण में केवल एक स्टार मिला है, जो अडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (AOP) के लिए है जबकि चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए तीन स्टार मिले।
  • इस टेस्टिंग के पीछे कारण है कि सोनेट में साइड एयरबैग्स की कमी है, जिससे साइड इम्पैक्ट टेस्ट नहीं हो पाया और वाहन की बॉडी को अस्थिर माना गया, जिससे इसकी सुरक्षा रेटिंग कम हुई।
  • किआ ने बताया है कि सोनेट कार साउथ अफ्रीका के सभी राष्ट्रीय सुरक्षा नियम पूरे करती है और इस साल तीसरी तिमाही में नए मॉडल में छह एयरबैग के साथ सुरक्षा बढ़ाने की योजना है।

भारत में बनने वाली और खूब पसंद की जाने वाली एक और कार को ग्लोबल सेफ़्टी स्टेंडर्ड यानी Global NCAP में सिर्फ एक स्टार (Kia Sonet scores one star for safety at Global NCAP) मिला है. माने एक और कार क्रैश टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई है. कुछ हफ्ते पहले Maruti Baleno है जिसे रीब्रांड करके कई देशों में टोयोटा स्टारलेट के नाम से बेचा जाता है, वो भी Global NCAP South Africa क्रैश टेस्ट में जीरो रेटिंग लाई थी. अब सेफ़्टी रेटिंग में फजीहत करवाने का काम किया है India-Made Kia Sonet ने.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Kia ये तूने क्या किया

ह्युंदई की पास की कजिन Kia की कारें भारत में खूब पसंद की जाती हैं. उसकी Compact SUV Sonet को भारत की सड़कें खूब भा रही हैं, मगर साउथ अफ्रीका में ये कार सेफ़्टी रेटिंग में सिर्फ एक स्टार ला सकी है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि Sonet को इंडिया में बनाकर साउथ अफ्रीका एक्सपोर्ट किया जाता है.

Kia Global NCAP South Africa
Kia Global NCAP South Africa
1-star AOP, 3-star COP

Global NCAP South Africa में कार को AOP (Adult Occupant Protection) में सिर्फ एक स्टार मिला तो COP (Child Occupant Protection) में 3 स्टार. AOP फ्रंटल ऑफ़सेट टेस्ट में, ड्राइवर की छाती, जांघ, दाहिनी टिबिया (जांघ के नीचे की हड्डी) और टखने को क्रमशः पर्याप्त, मामूली, पर्याप्त और खराब रेटिंग दी गई. साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में, ड्राइवर की छाती को खराब सुरक्षा मिली. साइड एयरबैग न होने के कारण साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट किए ही नहीं गए. 1,358 किलोग्राम वजनी गाड़ी की बॉडी को भी अस्थिर माना गया.

Advertisement

Global NCAP के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Richard Woods ने कहा,

हमें यह बात मंज़ूर नहीं है कि ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स अफ्रीका में ऐसी कारों की बिक्री जारी रखें जिनमें सुरक्षा के वे स्टैंडर्ड न हों जो वे यूरोप जैसे बाज़ारों में कभी नहीं देते. Kia Sonet को मिले वन-स्टार और GWM Haval Jolion को मिले टू-स्टार रेटिंग से पता चलता है कि इस इंडस्ट्री को अभी कितना लंबा सफ़र तय करना है. हर नए बाज़ार में, हर नई कार में साइड हेड प्रोटेक्शन एयरबैग स्टैंडर्ड फ़ीचर के तौर पर होने चाहिए. अफ़्रीकी गाड़ी चलाने वालों को भी दुनिया के बाकी हिस्सों के ड्राइवरों की तरह ही जान बचाने वाली सुरक्षा मिलनी चाहिए.

Kia South Africa की तरफ से इस टेस्ट पर जवाब भी आया है. कंपनी ने कहा,

Advertisement

साउथ अफ़्रीका को AA और ग्लोबल NCAP की ओर से सोनेट LS मॉडल के #SaferCarsForAfrica क्रैश टेस्ट असेसमेंट के बारे में जारी किए गए बयान की जानकारी है. किया साउथ अफ़्रीका ने पुष्टि की है कि सोनेट रेंज, नेशनल रेगुलेटर फ़ॉर कम्पलसरी स्पेसिफ़िकेशन्स (NRCS) द्वारा तय किए गए साउथ अफ़्रीका के सभी ज़रूरी सुरक्षा नियमों को पूरा करती है. इसके अलावा, किआ साउथ अफ्रीका ने कन्फर्म किया है कि इस साल की तीसरी तिमाही में लोकल लाइनअप में Sonet LS+ को शामिल किया जाएगा. इससे कंपनी की रेंज और बढ़ेगी और इस नए मॉडल में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग्स मिलेंगे. 

महीने भर के अंदर ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत में बनी कारें ग्लोबल टेस्ट में फेल हो रही हैं. साउथ अफ्रीकी बाजार में टोयोटा ने स्टारलेट के नाम से उतारा लेकिन क्रैश टेस्ट में इसे जीरो रेटिंग मिली.

वीडियो: निशांत कुमार की अधूरी डिग्री पर तेजस्वी यादव का तंज, क्या कहा?

Advertisement