The Lallantop

20 रुपये सस्ता पेट्रोल आ गया, लेकिन अभी कोई गाड़ी वाला भरवाने नहीं जाएगा

सरकार ने देश का पहला E85 फ्यूल पंप ओपन (India's first E85 fuel pump) किया है. इंडियन ऑइल के साथ दिल्ली में खुले इस पंप पर मिलने वाले पेट्रोल का दाम 82.12 लीटर है. पंप पर इसके लिए अलग से E85 लिखा नोजल भी मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
E85 फ्यूल लॉन्च

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली में इंडियन ऑइल के सहयोग से देश का पहला E85 फ्यूल पंप शुरू किया गया है, जहां कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर है जो सामान्य पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता है।
  • सरकार ने E85 ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए यह पंप खोला है, जबकि फिलहाल ऐसी कोई भी वाहन सड़क पर उपलब्ध नहीं जो इस ईंधन का उपयोग कर सके।
  • E85 फ्यूल पंप के उद्घाटन के बाद, 2027 तक 5000 ऐसे आउटलेट खोलने की योजना है, जिससे भविष्य में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए ईंधन उपलब्धता बढ़ेगी।

पेट्रोल पूरे 20 रुपये लीटर सस्ता हो गया है. एकदम सच्ची बात बता रहा. दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है. लेकिन आपको पेट्रोल 82.12 लीटर मिलेगा. सुखद बात है, मगर दुखद बात ये है कि इस वाले पेट्रोल से चलने वाली कोई भी गाड़ी फिलहाल सड़क तो छोड़िए शोरूम में भी नहीं है. 

Advertisement

दरअसल सरकार ने देश का पहला E85 फ्यूल पंप ओपन (India's first E85 fuel pump) किया है. इंडियन ऑइल के साथ दिल्ली में खुले इस पंप पर मिलने वाले पेट्रोल का दाम 82.12 लीटर है. पंप पर इसके लिए अलग से E85 लिखा नोजल भी मिलेगा.

किसके काम आएगा E85 फ्यूल?

हाल फिलहाल Hero MotoCorp की लोकप्रिय Splendor+ और HF Deluxe बाइक को, जिनको 3 जून को लॉन्च किया गया है. दोनों ही बाइक E20 से लेकर E85 फ्यूल के साथ सड़कों पर दौड़ सकती हैं. फ्लेक्स फ्यूल कंपैटिबल Splendor+ की एक्स शोरूम कीमत 82,710 रुपये है, तो HF Deluxe का एक्स शोरूम दाम 72,792 रुपये है.

Advertisement

दोनों बाइक जुलाई के महीने से दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. इसके बाद इनको नेशनल लेवल पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. यानी फिलहाल ऐसी कोई गाड़ी नहीं जिसमें ये 20 रुपये सस्ता पेट्रोल भरा जा सके. वैसे Suzuki Gixxer SF 250 FFV और Yamaha FZ Blue Flex में फ्लेक्स फ्यूल डल सकता है मगर वो काफी महंगी हैं. 

ये भी पढ़ें: Hero ने फ्लेक्स-फ्यूल बाइक लॉन्च कीं, मोटरसाइकिल चलाने वालों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी

Advertisement

नई Wagon R में भी ये वाला फ्यूल डल सकता है. मारुति ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार Wagon Flex-fuel की झलक 4 जून को दिखा दी है. फिलहाल कंपनी ने इससे जुड़े बाकी डिटेल्स जैसे कीमत, उपलब्धता, इंजन वर्जन साझा नहीं किए हैं.

क्या है फ्लेक्स फ्यूल?

फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल और मेथनॉल या इथेनॉल के मिश्रण से बना एक वैकल्पिक ईंधन है. फ्लेक्स-फ्यूल वाली गाड़ियों के इंजन एक से ज्यादा तरह के ईंधन पर चलने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. ऐसे इंजन E20 से लेकर E85 ब्लेन्ड वाले फ्यूल को सपोर्ट करते हैं. E85 मॉडल टॉक्सिक एमिशन को कम करने के लिए जाने जाते हैं. जैसे कि बेंजीन.

ऐसी गाड़ी के फ्यूल टैंक, ईंधन लाइन, होज, फ्यूल पंप, इंजेक्टर, सील और गास्केट को E85 ईंधन के अनुरूप बनाया जाता है. बता दें कि E85 फ्यूल की ऑक्टेन रेटिंग लगभग 100-105 होती है. जिससे इंजन को ज्यादा कम्प्रेशन रेशियो और बेहतर बूस्ट (पावर और टॉर्क) मिल पाता है. बात करें E85 फ्यूल की तो सरकार ने भी E85 फ्यूल के 5000 आउटलेट साल 2027 के अंत तक ओपन करने की बात कही है.

वीडियो: सेहत: कहीं भी सो जाते हैं? ये बीमारी तो नहीं

Advertisement