The Lallantop

लौट आई 'सबकी चहेती' कार, Honda City Facelift एक्स शोरूम कीमत और माइलेज जान लीजिए

Honda City Facelift Launch: होंडा सिटी 2026 नए डिजाइन वाले ‘कपड़े’ पहनकर आई है, मगर बॉडी पुरानी वाली ही है. बोले तो इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं है. कंपनी कितने माइलेज का दावा कर रही है?

Advertisement
post-main-image
Honda City Facelift

Honda City Facelift Launch: होंडा ने भारतीय सड़कों के लिए अपनी चिरपरिचित सेडान, सिटी का फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च किया है. कभी देश की सबसे चहेती कार माने जाने वाली इस गाड़ी की 5वीं पीढ़ी को साल 2020 में लॉन्च किया गया था, जिसे 2023 में एक और अपग्रेड मिला था. जापानी कार निर्माता ने इसके साथ फ्लैगशिप एसयूवी ZR-V Hybrid को भी बाजार में उतारा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

होंडा सिटी 2026 नए डिजाइन वाले ‘कपड़े’ पहनकर आई है, मगर बॉडी पुरानी वाली ही है. बोले तो इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं है. कंपनी 27.26Kmpl का माइलेज का दावा कर रही है.

होंडा सिटी 2026 को 11.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. सिटी, पेट्रोल मैन्युअल, पेट्रोल ऑटोमैटिक और हाइब्रिड वर्जन में उपलब्ध होगी. ऑटोमैटिक का दाम 4.30 लाख रुपये से शुरू होकर 17.15 लाख तक जाएगा. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिर्फ टॉप वेरियंट में मिलेगा जिसके लिए 21 लाख रुपये एक्स शोरूम दाम चुकाने होंगे.

Advertisement

एक्सटीरियर बदल गया

होंडा ने गाड़ी को बाहर से मॉडर्न जमाने का जामा पहनाया है. आईब्रो स्टाइल एलईडी डीआरएल्स के साथ हेडलैम्स मिलेंगे तो ग्रिल भी अब हनीकॉम्ब पैटर्न में मिलेगी. कंपनी का कहना है कि लाइट बीम का थ्रो पहले से ज्यादा दूर और चौड़ा है. इसके साथ ही कार बॉडी कलर पैनल के साथ आती है. डुअल टोन एलॉय व्हील्स के साथ कलर में ब्लैक एक्सटीरियर ऑप्शन भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें: कार कंपनियों को रास नहीं आ रहे EV, अरबों के प्रोजेक्ट बंद, आखिर दिक्कत कहां है?

Advertisement
ओल्ड स्कूल इंटीरियर

आजकल जहां कार कंपनियां टच स्क्रीन देने का कॉम्प्टीशन कर रही हैं, वहीं होंडा ने बटन पर भरोसा जताया है. ये वाकई काबिले तारीफ है क्योंकि टच स्क्रीन कंट्रोल सिस्टम को लेकर अब एक्सपर्ट उंगली उठाने लगे हैं. डुअल टोन थीम, एसी वेंट, सेंटर कंसोल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी पहले जैसा है. एंटरटेन्मेंट के लिए कैबिन में 10.1 इंच का टचस्क्रीन मिलता है. मॉडर्न कारों की तरह कार में 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. 8 स्पीड वाला साउंड सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो भी मिलेगा. लेवल 2 ADAS भी मिलने वाला है.

इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं है. 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 121 एचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. कार में 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स लगा हुआ है. हाइब्रिड वेरिएंट में कंपनी 27.26kpl का माइलेज क्लेम करती है. अब सड़क पर इतना मिलेगा या नहीं, जल्द पता चलेगा.

वैसे इंडिया सहित दुनिया भर में होंडा की हालत अच्छी नहीं. 70 साल में पहली बार ऐसा होगा जब उसको प्रॉफ़िट नहीं होने वाला. कंपनी को अगले कुछ सालों में 2.5 ट्रिलियन येन का घाटा हो सकता है. ऐसे में इंडिया में सेडान का नया वर्जन लाना एकदम ‘अभी हम जिंदा हैं’ वाली फीलिंग दे रहा है. 

वीडियो: NEET Paper Leak प्रोटेस्ट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी बोले 'डर से चलती है सरकार'

Advertisement