The Lallantop

पिता ने मोबाइल गेम को लेकर डांट दिया, तीनों बच्चों ने देर रात घर छोड़ दिया, अब तक नहीं मिले

बच्चे दिन-रात मोबाइल पर गेम खेलते थे. पत्नी ने इस बात की शिकायत अपने पति से की. इसके बाद पिता ने तीनों बच्चों को डांट लगाई और मोबाइल का सिमकार्ड निकाल दिया. दावा है कि इसके बाद तीनों बच्चे देर रात माता-पिता के सोते समय घर से निकल गए.

Advertisement
post-main-image
गुजरात से तीन बच्चे अपने घर से लापता हो गए. (सांकेतिक तस्वीर- Unsplash.com)
author-image
संजय सिंह राठौर

गुजरात के सूरत से 3 नाबालिग बच्चे अपने घर से लापता हो गए हैं. कथित तौर पर पिता ने तीनों को मोबाइल फोन में लगातार गेम खेलने के लिए डांटा था. बताया यह भी जा रहा है कि घर से जाते समय बच्चे अपने साथ करीब 15 हजार रुपये भी ले गए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि तीनों बच्चे सुरक्षित हैं. उनके मुंबई जाने की आशंका जताई जा रही है.

मोबाइल गेम की लत पर डांटा तो बच्चों ने घर छोड़ा

मामला चौक बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सहयोग पावर लूम्स सोसाइटी का बताया जा रहा है. इंडिया टुडे से जुड़े संजय सिंह राठौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 19 मई की देर रात करीब 1:30 से 5:30 के बीच हुई. घर से लापता हुए तीनों बच्चे नाबालिग हैं. इनमें 14 और 11 साल के दो बेटे और एक 9 साल की छोटी लड़की है.

Advertisement

बच्चों के घर से लापता होने की जानकारी होने पर परिजनों ने चौक बाजार थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. बच्चों की खोज में कई टीमें दबिश दे रही हैं. चौक बाजार पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एसडी रातडा ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने बताया,

‘हमारे पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता यहां आए थे, जो अपने परिवार पत्नी और बच्चों के साथ हमारे इलाके में रहते हैं. वो कपड़ा उद्योग (टेक्सटाइल इंडस्ट्री) में मजदूरी का काम करते हैं. उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके तीन बच्चे, जिनकी उम्र 14 साल, 11 साल और 9 साल है. अपना ज्यादातर समय मोबाइल गेम्स और अन्य गतिविधियों में बिताते थे. इस बात से नाराज होकर पिता ने उन्हें अपने तरीके से थोड़ा समझाया और डांटा था.

इंस्पेक्टर एसडी रातडा ने आगे कहा,

Advertisement

‘बच्चों ने इस बात को मन पर ले लिया और घर से कुछ सामान और थोड़े पैसे लेकर निकल गए. इस मामले में चौक बाजार पुलिस स्टेशन ने शिकायत दर्ज कर ली है. वरिष्ठ अधिकारियों और हमारी कुछ अन्य शाखाओं के सहयोग से हमने 5 टीमें बनाई हैं. ये पांचों टीमें बच्चों की तलाश कर रही हैं. हमें कुछ जगहों पर सकारात्मक परिणाम मिले हैं और उन्हें ट्रैक भी किया गया है. जहां-जहां उनके जाने की संभावना है, वहां हमारी टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. अब तक मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह दिख रहा है कि बच्चे सुरक्षित हैं और सही सलामत घूम रहे हैं.’

तीनों बच्चे नाराज कब हुए?

दरअसल, तीनों बच्चों के पिता पिछले महीने 27-28 तारीख को अपने पैतृक गांव गए थे. इस दौरान वो अपना फोन घर पर ही भूल गए. उनकी गैरमौजूदगी में बच्चे दिन-रात उनके मोबाइल पर गेम खेलने लगे. जब वो वापस लौटे, तो उनकी पत्नी ने इस बात की शिकायत अपने पति से की. इसके बाद पिता ने तीनों बच्चों को डांट लगाई और मोबाइल का सिमकार्ड निकाल दिया. साथ ही मोबाइल को एक अलमारी में छिपा दिया.

तीनों बच्चों को पिता की डांट और टोक इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने घर छोड़ने का बड़ा फैसला ले लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मई देर रात, जब घर में सभी सो रहे थे, तब तीनों भाई-बहन बिना किसी को बताए घर से निकल गए. इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

वीडियो: NEET Paper Leak प्रोटेस्ट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी बोले 'डर से चलती है सरकार'

Advertisement