यूट्यूबर आशीष चंचलानी पर लग रहे पेड व्यूज़ के आरोपों में कितनी सच्चाई है?
आशीष का क्या कहना है, ये भी जान लीजिए
यूट्यूबर आशीष चंचलानी (बाएं) ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. लोग एक स्क्रीनशॉट शेयर कर आरोप लगा रहे हैं कि आशीष चंचलानी ने व्यूज के लिए पैसे दिए.
डेविड
21 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 29 दिसंबर 2020, 11:12 AM IST)
ट्विटर पर #AshishChanchlani PaidViews ट्रेंड कर रहा है. कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने अपने वीडियो व्यूज़ के लिए पैसे दिए. एक स्क्रीनशॉट शेयर हो रहा है. पहले आप कुछ ट्वीट्स देखिए.
क्या है स्क्रीनशॉट में?
शेयर किए जा रहे स्क्रीनशॉट में आशीष चंचलानी के हाल ही में आए वीडियो 'Biig Bosss' का जिक्र है. आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस वीडियो के व्यूज़ के लिए 5,57,998.87 रुपए दिए गए. आशीष के जिस वीडियो का जिक्र हो रहा है, उसे 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. 16 दिसंबर को ये वीडियो यूट्यूब पर डाला गया था. खबर लिखने के समय 14वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था.
आशीष चंचलानी का क्या कहना है?
आशीष ने बिना किसी का नाम लिए कहा,
आशीष ने एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें कहा,
आशीष ने एक और ट्वीट किया,
आशीष चंचलानी के बारे में जान लीजिए
अगर आप आशीष चंचलानी को नहीं जानते तो बता दें कि वो यूट्यूबर हैं. आशीष का यूट्यूब पर 'आशीष चंचलानी वाइंस' नाम से चैनल है. इस पर वह ज्यादातर कॉमेडी वीडियो बनाकर साझा करते हैं. हाल ही में उनके दो करोड़ सब्सक्राइबर हुए हैं. India Today e-Mind Rocks 2020 में आशीष चंचलानी ने बताया था,
आशीष चंचलानी के आज 20 मिलियन यानी दो करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. ये मुकाम हासिल करने वाले वह भारत के तीसरे यूट्यूबर हैं. 2020 में वह टॉप 10 क्रिएटर्स की लिस्ट में शामिल हैं.