The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Most divorces arise from love marriages, says Supreme Court

'लव मैरिज से हो रहे ज्यादातर तलाक', सुप्रीम कोर्ट की बात पर जनता बंट गई

लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के बयान पर सवाल उठाए हैं?

Advertisement
Love marriages leading cause of most divorces in India, says Supreme Court
लव मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, बवाल हो गया. (आजतक फोटो)
pic
पुनीत त्रिपाठी
17 मई 2023 (अपडेटेड: 17 मई 2023, 11:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सुप्रीम कोर्ट ने तलाक के बढ़ते मामलों के लिए लव मैरिज को काफी हद तक जिम्मेदार ठहराया है. बुधवार, 17 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ये बात कही. एक दंपती के वैवाहिक विवाद से जुड़े केस को सुनते हुए जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने कहा कि प्रेम विवाहों में तलाक के मामले ज्यादा हो रहे हैं. बार एंड बेंच में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस गवई ने कहा,

Image embed

रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई में शामिल एक वकील ने बताया कि ये लव मैरिज थी, तभी जस्टिस गवई ने ये बयान दिया. कोर्ट ने इसके बाद आपसी मध्यस्थता से इस मसले को हल करने की बात कही, लेकिन पति ने इस पर आपत्ति जताई. हालांकि, आखिर में मध्यस्थता पर ही बात बनी.

जनता ने क्या कहा? 

शीर्ष अदालत की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर जनता बंटी हुई है. सुनील नाम के एक यूज़र ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक और यूज़र स्मरजीत ने भी कुछ ऐसा ही सवाल पूछा,

Image embed
Image embed

अदित्य नाम के एक यूज़र ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक और यूज़र ने लिखा,

Image embed
Image embed

वहीं दूसरी तरफ से भी प्रतिक्रियाए आईं. पीयूष चौबे नाम के यूज़र ने लिखा - 

Image embed
Image embed

रंजना नाम के यूज़र ने लिखा - 

Image embed
Image embed

हाल के समय में शादी और तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ये दूसरी बार कोई अहम टिप्पणी की है. इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने अपने एक फैसले में कहा था कि अगर पति-पत्नी के रिश्ते में सुलह की गुंजाइश ही न बची हो, तो संविधान के आर्टिकल 142 के तहत मिले विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर कोर्ट तलाक को मंजूरी दे सकता है. कोर्ट का ये फैसला बेहद अहम माना गया, क्योंकि अब तक ये तलाक के लिए कानूनी तौर पर मजबूत आधार नहीं था.

जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, एएस ओका, विक्रम नाथ और जेके माहेश्वरी की बेंच ने सुनवाई में कहा कि अगर संबंधों को जोड़ना संभव ही न हो, तो कोर्ट अनुच्छेद 142 के तहत मिले अधिकारों के जरिए मामले में दखल दे सकता है. साथ ही इस तरह के मामले में तलाक के लिए 6 महीने इंतजार की कानूनी बाध्यता भी जरूरी नहीं है.

वीडियो: अडानी पर SEBI ने सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला? सरकार ने किया खुलासा

Advertisement

Advertisement

()