The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arun Jaitley son responded to Rahul Gandhi over his allegations

राहुल ने अरुण जेटली पर लगाए धमकाने के आरोप, उनके बेटे ने जवाब में लंबा पोस्ट लिख दिया

राहुल गांधी ने दावा किया है कि वह कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे, तब अरुण जेटली को उन्हें धमकाने के लिए भेजा गया था.

Advertisement
Rahul gandhi
2019 में अरुण जेटली निधन हो गया था. (India Today)
pic
सौरभ
2 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 07:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिवंगत बीजेपी नेता अरुण जेटली पर गंभीर आरोप लगाए. अब इस पर जेटली के बेटे रोहन जेटली का बयान आया है. रोहन ने राहुल गांधी के बयान का खंडन किया है और आरोपों को निराधार बताया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था है तीन कृषि कानूनों के विरोध को लेकर सरकार ने उन्हें धमकाने के लिए अरुण जेटली को भेजा था.

लीगल कॉन्क्लेव 2025 में कांग्रेस नेता ने कहा,

Image embed

इस पर अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली ने राहुल गांधी के बयान को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके पिता का निधन 2019 में हुआ था, जबकि कृषि कानून 2020 में लाए गए थे. उन्होंने कहा कि उनके पिता का स्वभाव कभी भी किसी को धमकाने का नहीं था, बल्कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते थे और हमेशा विचार-विमर्श से समाधान निकालते थे.

Image embed

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी राहुल गांधी पर हमला करते हुए उनके बयान को “फेक न्यूज” बताया. उन्होंने लिखा

Image embed

बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी दें रहे हैं.

वीडियो: राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, कहा-'चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा'

Advertisement

Advertisement

()