The Lallantop

ट्विटर ब्लू टिक के लिए एलन मस्क घटिया ट्रिक अपनाने वाले हैं?

मस्क ने ट्विटर का मालिक बनते ही अपने रंग दिखाना चालू कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक इमेज.

मुझसे अक्सर कई लोग DM (डायरेक्ट मैसेज) में पूछते हैं कि आपका ट्विटर अकाउंट वेरिफाई कैसे है. मेरा एक ही जवाब होता है, “भाई कंपनी का एक तयशुदा प्रोसेस है और अगर आप इसके दायरे में आते हो फिर कुछ करने की जरूरत नहीं.” लेकिन लगता है ये बीते कल की बात हो गई. अब इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के नए मालिक हैं अरबपति एलन मस्क (Elon Musk). और अब खबर आ रही है कि ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए आपको पैसा देना होगा. कितना देना होगा, कब देना होगा, किसे देना होगा, आइए समझते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले हफ्ते ही ट्विटर की कमान अपने हाथ में आते ही एलन मस्क ने सबसे पहले सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई टॉप अधिकारियों को बाहर कर दिया था. खबर तो ये भी है कि कई अन्य कर्मचारियों की भी छंटनी हो सकती है. इसके बाद अन्य बदलाव भी शुरू किए गए हैं. जब से मस्क सीईओ बने हैं तब से रोज कुछ नया आ ही रहा है और अब इसमें सबसे ताजा है वेरिफिकेशन प्रोसेस. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विटर के ब्लू टिक यूजर्स को लगभग 20 डॉलर मतलब 1647 रुपये महीने का भुगतान करना पड़ सकता है. ये सब शुरू हुआ मस्क के एक ट्वीट से.

Advertisement

इस ट्वीट के बाद टेक वेंचर कैपिटलिस्ट श्रीराम कृष्णन ने एलन मस्क को टैग करके कहा,

"ये बहुत महत्वपूर्ण कंपनी है और मैं मस्क को इसके पुनर्गठन में मदद के लिए तैयार हूं. ट्विटर का दुनिया पर बड़ा प्रभाव पड़ता है और मस्क ये बदलाव ला सकते हैं."

श्रीराम कृष्णन के इस ट्वीट पर एक और यूजर John Kraus ने पूछा, 

Advertisement

“क्या आप वेरिफिकेशन में मदद कर सकते हैं. अच्छी खासे फॉलोवर्स होने के बाद भी मेरा 4-5 मेरी रिक्वेस्ट रद्द हो चुकी है.”

मस्क ने इसके जवाब में कहा, 

पूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में अभी से सुधार होने वाला है. 

इसके बाद से ही अटकलों का दौर शुरू हो गया है. अंग्रेजी अखबार द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर अपनी सब्‍सक्रिप्‍शन सर्विस ट्विटर ब्‍लू का चार्ज भी बढ़ा सकता है. अखबार के मुताबिक इसका शुल्‍क 4.99 डॉलर से 19.99 डॉलर प्रति माह तक हो सकता है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. इसी बीच जेशन नाम के वेरिफ़ाई यूजर ने वेरिफिकेशन से जुड़ा एक पोल किया. इसमें पूछा गया कि आप ब्लू टिक के लिए कितना पैसा खर्चा करेंगे.

# 5 डॉलर मतलब 412 रुपये

# 10 डॉलर मतलब 824 रुपये 

# 15 डॉलर 1236 रुपये 

या फिर के धेला भी नहीं.

पोल पर अभी तक पौने तीन लाख से ज्यादा वोट हो चुके हैं. लेकिन इसमें गौर करने लायक है मस्क का जवाब. मस्क ने लिखा, 

 Interesting.

मस्क एक इस जवाब से साफ समझ में आता है कि उनके दिमाग में कुछ तो चल रहा है. अब होगा क्या वो वक्त आने पर पता चल जाएगा. वैसे आप बताओ कि आप पैसे देना पसंद करेंगे क्या?

वीडियो: एलन मस्क ने ट्विटर दफ्तर में क्या कर दिया?

Advertisement