The Lallantop

सपा के सांसद टूटने को तैयार, मेरे पास आए और... योगी के एक और मंत्री ने बड़ा दावा कर दिया

Sanjay Nishad ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों में फूट का दावा किया है. उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के आजमगढ़ के अतरौलिया से अपने बेटे को चुनाव लड़वाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पता नहीं ओम प्रकाश राजभर का सलाहकार कौन है, जो उनके बेटे को वहां से लड़वाना चाहता है.

Advertisement
post-main-image
संजय निषाद (बाएं) ने समाजवादी पार्टी में फूट का दावा किया. (ITG/X)
author-image
समर्थ श्रीवास्तव

समाजवादी पार्टी (SP) में फूट के दावे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सहयोगियों ने इस मुहिम की बागडोर संभाल रखी है. शुरुआत में योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओपी राजभर ने सपा के कई सांसदों और विधायकों के बागी होने की अटकलों को बढ़ावा दिया था. अब मत्स्य पालन मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने सपा और कांग्रेस में फूट का दावा किया है. निषाद का अनुमान है कि सपा-कांग्रेस खेमे से बागी होने वालों की संख्या कम से कम दो दर्जन है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गुरुवार, 18 जून को आजतक से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव ने यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से बात की. उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लगभग दो दर्जन सांसद और विधायक उनके संपर्क में हैं, वह सभी हिंदूवादी विचारधारा के नेता हैं, और BJP में जाना चाहते हैं.

क्या बोले संजय निषाद?

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आगे कहा,

Advertisement

“उन्होंने (सपा-कांग्रेस के सांसद-विधायक) मुझसे कहा कि मैं उनकी बात दिल्ली तक पहुंचा दूं, तो मैंने उन सभी के नाम दिल्ली तक पहुंचा दिए हैं. यह सांसद और विधायक सपा और कांग्रेस दोनों ही दलों से हैं.”

संजय ने ओपी राजभर पर भी तंज कसा

संजय निषाद ने ओम प्रकाश राजभर के आजमगढ़ के अतरौलिया से अपने बेटे को चुनाव लड़वाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पता नहीं ओम प्रकाश राजभर का सलाहकार कौन है, जो उनके बेटे को वहां से लड़वाना चाहता है. वहां सबसे ज्यादा निषाद वोट हैं. वहां उनका जीतना मुश्किल है. उस सीट से कौन लड़ेगा यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा.

अखिलेश ने सपा में फूट का दिया जवाब

इससे पहले सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर के सपा में फूट के दावे पर जवाब दिया था. उन्होंने कहा था BJP इसी तरह से काम करती है. कई दलों को तोड़ चुकी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'यूपी में सपा भी टूटेगी', योगी के मंत्री के इस दावे पर अखिलेश यादव क्या बोले?

अखिलेश ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में भी सपा के कई विधायक, MLC, उन्होंने तोड़े थे. क्या स्वार्थ रहा होगा, क्या लालच रहा होगा क्या डर रहा होगा. उन्होंने दावा किया कि BJP के ही विधायक पाला बदलने के लिए तैयार हैं,

“जो डर जाएगा वो अपना दल छोड़कर चला जाएगा, अगर BJP से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए. यूपी में तो भाजपा के ही विधायक तैयार हैं पाला बदलने के लिए.”

ओम प्रकाश राजभर के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा विधायकों के बागी होने का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार बैठे हैं, लेकिन हम लोग तोड़ नहीं रहे हैं.

वीडियो: राजधानी: अखिलेश यादव की पार्टी तोड़ने की प्लानिंग हो रही?

Advertisement