The Lallantop

आध्यात्मिक गुरु ने कई सालों तक किया महिला के साथ रेप, बिजली के झटके दिए और पिलाई पेशाब

Pune Police ने कथित आध्यात्मिक गुरु और उसके साथ सात साथियों को गिरफ्तार किया. इन पर महिला का यौन शोषण करने का आरोप है. पीड़िता को बिजली के झटके दिए गए और पेशाब पीने पर मजबूर किया गया. जानिए पूरा मामला.

Advertisement
post-main-image
आरोपी की पहचान राधामोहन मिश्रा (दाएं) के तौर पर हुई है. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुणे पुलिस ने आध्यात्मिक गुरु होने का दावा करने वाले राधामोहन मिश्रा और उनके सात साथियों को 15 वर्षों से एक महिला का यौन एवं मानसिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
  • यह मामला तब सामने आया जब 41 वर्षीय महिला ने शारीरिक एवं मानसिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने वाघोली स्थित बंगले में छापेमारी कर अभियुक्तों को हिरासत में लिया।
  • गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की है तथा शोषण से जुड़े वीडियो मिले हैं, साथ ही प्रॉपर्टी कब्जे की जांच और सुरंग निर्माण की जांच जारी है।
author-image
ओंकार वाबळे

महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले एक शख्स और उसके सात साथियों को गिरफ्तार किया है. इन पर कई सालों तक एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप है. शिकायत के मुताबिक, महिला का लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया. आरोप यह भी है कि पीड़िता को बिजली के झटके दिए गए और आरोपी का पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े ओंकार वाबळे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब पुणे की एक 41 साल की महिला ने राधामोहन मिश्रा (59) के खिलाफ पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने बताया कि एक नामी प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली यह महिला कई सालों से आरोपी के संपर्क में थी और वाघोली में बने उसके बंगले में रह रही थी.

पुणे क्राइम ब्रांच ने आरोपी राधामोहन मिश्रा को बंगले पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया. इस बंगले का इस्तेमाल कथित तौर पर आश्रम की तरह किया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में उसके करीबी सहयोगी कंवल नयन (58) और छह महिला सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया. सभी आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement
प्रॉपर्टी अपने नाम कराई

पुलिस का यह भी दावा है कि खुद को भगवान का दूत बताने वाले राधामोहन ने महिला की प्रॉपर्टी अपने नाम पर ट्रांसफर करवाकर उन पर कब्जा करने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, कुछ प्रॉपर्टीज शायद पहले ही ट्रांसफर की जा चुकी हैं. इस मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप भी जोड़े गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि कथित शोषण 15 साल से ज्यादा समय तक चला. महिला का आरोपी के साथ संबंध दो दशक से भी ज्यादा पुराना बताया गया है.

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के रहने वाले राधामोहन मिश्रा करीब आठ सालों से पुणे में रह रहे थे. उसने कथित तौर पर यह दावा करके लोगों को अपनी तरफ खींचा कि उसके पास सुपरनैचुरल शक्तियां हैं जो हेल्थ, फाइनेंशियल और फैमिली से जुड़ी समस्याओं को हल कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: 'ओशो के आश्रम में 12 साल की उम्र में मेरा रेप हुआ'- सालों बाद सामने आई महिला ने सुनाई कहानी

Advertisement

'बंगले में बनाई अंडरग्राउंड सुरंग'

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बंगले की तलाशी ली और लैपटॉप, हार्ड डिस्क, टैबलेट, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और सीसीटीवी समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए. अधिकारियों ने लगभग 6.5 लाख रुपये नकद, करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने और कई दवाएं भी बरामद कीं. 

पुलिस का कहना है कि पीड़िता के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किए गए और उन वीडियो का इस्तेमाल उस पर दबाव बनाने के लिए किया गया. अधिकारी बंगले में कथित तौर पर बन रही एक अंडरग्राउंड सुरंग की भी जांच कर रहे हैं. 

वीडियो: जब इस धर्मगुरु के कहने पर 913 लोगों ने एक साथ खुदकुशी कर ली

Advertisement