The Lallantop

Lava के फोन में हुआ ब्लास्ट, बंदे ने मचाया कोहराम, फिर एक फोटो ने घटियापन की कलई खोली

Lava Phone Blast: हैरी नाम के एक यूजर ने अपने Lava मोबाइल में ब्लास्ट (lava mobile blast) होने का दावा किया. और कस्टमर सेफ़्टी पर सवाल उठाया और साथ में Amazon को डिवाइस वापस नहीं लेने के लिए लपेटे में ले लिया.

Advertisement
post-main-image
AI से बना डाली लावा मोबाइल ब्लास्ट की फोटो

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने लावा मोबाइल के ब्लास्ट होने का दावा किया और अमेज़न को डिवाइस वापस न लेने के लिए निशाने पर लिया।
  • इस घटना के पीछे फ्री AI टूल्स का गलत इस्तेमाल है, जिससे यूजर ने झूठी तस्वीरें बनाकर साजिश रची और स्मार्टफोन कंपनी की छवि खराब करने की कोशिश की।
  • लावा कंपनी ने जांच के लिए डिवाइस मांगा लेकिन यूजर ने डिवाइस उपलब्ध नहीं कराया, जिसके बाद टेक एक्सपर्ट्स ने फोटो की सच्चाई उजागर की।

पिछले कुछ सालों में टेक की दुनिया में अगर कुछ अच्छा हुआ तो वो फ्री वाला AI है. ज्यादातर एआई टूल्स के बेसिक वर्जन मुफ़्त हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में टेक की दुनिया में अगर कुछ बुरा हुआ है तो फ्री वाला एआई. फ्री वाले एआई को लोगों ने खेल समझ लिया और चाहे जो कर रहे. किसी की आवाज और किसी का चेहरा लगा रहे. यहां तक तो ठीक था, मगर अब इस फ्री वाले एआई की मदद से कुछ चतुरों ने स्मार्टफोन कंपनियों को चूना लगाने की कोशिश की है. बिला-वजह बदनाम करने का मौका तलाशा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक यूजर का पोस्ट खूब वायरल है जिसमें वो अपने Lava मोबाइल के ब्लास्ट होने का दावा कर रहा है. कस्टमर सेफ़्टी पर सवाल उठा रहा और साथ में Amazon को डिवाइस वापस नहीं लेने के लिए लपेटे में ले रहा. समझते क्या हुआ?

लावा का मोबाइल ब्लास्ट

सोशल मीडिया साइट एक्स पर हैरी नाम के यूजर ने पोस्ट किया,

Advertisement

LavaMobile और amazonIN के साथ बेहद खराब अनुभव रहा. मेरा नया लावा फोन जलकर खाक हो गया, जिससे सुरक्षा को भारी खतरा पैदा हो गया. पिकअप पार्टनर ने अपनी आंखों से जले हुए फोन को देखा, इसके बावजूद अमेज़न रिफंड या रिप्लेसमेंट देने से इनकार कर रहा है. क्या आप ग्राहक सुरक्षा को इतना ही महत्व देते हैं.

हैरी का एक्स पोस्ट
हैरी का एक्स पोस्ट

पोस्ट में ब्लास्ट हुए लावा फोन की तस्वीर भी लगाई गई थी. पोस्ट होते ही कई लोगों ने लावा के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील रैना को टैग किया. रैना का जवाब देखिए.

हमारी टीम ने आपसे संपर्क किया है और आपसे डिवाइस देने का अनुरोध किया है. हालांकि, हमें पता चला है कि आपने डिवाइस देने से इनकार कर दिया है, यह कहते हुए कि यह फिलहाल आपके पास नहीं है. आपसे अनुरोध है कि कृपया डिवाइस को जल्द से जल्द हमें उपलब्ध कराएं ताकि हम मामले की आगे जांच कर सकें और आवश्यक कदम उठा सकें. धन्यवाद.

Advertisement
सुनील रैना का जवाब
सुनील रैना का जवाब 
नकल के लिए अकल चाहिए

रैना के रिप्लाई के बाद कई सारे यूजर्स और टेक एक्सपर्ट का माथा ठनका. कहां तो हैरी भाई फोन जलने की बात कह रहे थे और अब फोन उनके पास है ही नहीं. टेक एक्सपर्ट्स ने उनकी फोटो का पूरा तिया-पांचा निकाल दिया. पता चला कि भाई तो Google Gemini से फोटो बनाकर पोस्ट किए थे. 

एक नहीं बल्कि टेक एक्सपर्ट ने फोटो में कई झोल निकाल दिए, मसलन फोन में चार कैमरे लगे थे. ब्लास्ट के बाद भी फोन के अंदर का माल एकदम सही था. यूजर्स ने हैरी भाई को खूब सुनाई.

कुछ यूजर्स ने तो लावा को उसकी इमेज खराब करने की कोशिश के लिए हैरी भाई पर केस करने की सलाह भी दे डाली. किसी से इसे दूसरे ब्रांड की साजिश बता डाला. फिलहाल इस पर हैरी भाई का कोई जवाब नहीं आया है.  

वीडियो: Delhi Malviya Nagar Fire Case: हादसे में किसकी गिरफ्तारी हुई?

Advertisement