Xiaomi या Redmi या Poco स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों से अगर पूछेंगे कि भईया तुमको पावर बैंक चाहिए क्या तो शायद नहीं पक्का ना बोल देंगे. काहे से उनके फोन में तो 7000-8000 और 10000mAh कि बैटरी लगी आती है. लेकिन इसी शाओमी ने एक साथ तीन पावर बैंक लॉन्च किए हैं. ऐसे पावर बैंक जो मोबाइल तो छोड़िए बल्कि लैपटॉप भी चार्ज कर देंगे वो भी मोबाइल के साथ. आपको लगेगा कंपनी पागल हो गई है क्या. नहीं दोस्त पागल नहीं बल्कि समझदार हो गई है. कंपनी ने पावर बैंक उनके लिए लॉन्च किए हैं जिनको इनकी वाकई जरूरत है.
iPhone यूजर्स को Xiaomi का गिफ्ट, लॉन्च किया ऐसा पावर बैंक जिससे आईफोन-लैपटॉप सब होगा चार्ज
Xiaomi या Redmi ने एक साथ तीन पावर बैंक लॉन्च किए हैं. खास बात यह है कि इस पावर बैंक से एप्पल यूजर्स की टेंशन भी दूर होगी, क्योंकि आईफोन के साथ ये पावर बैंक लैपटॉप चार्ज करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Xiaomi ने 20000mAh वाला पावर बैंक लॉन्च किया है जो कुल 165W पावर जनरेट करता है. इसके साथ 10000 mAh वाला Magnetic Power Bank भी निकाला है. तीसरा और सबसे दिलचस्प है 5000mAh वाला Magnetic Power Bank. सबसे पहले इसी से चिपकते हैं.
UltraThin Magnetic Power Bankये वाला पावर बैंक सीधे-सीधे आईफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. आईफोन 12 से ऊपर के सारे डिवाइस मैगसेफ चार्जिंग के साथ आते हैं जिसमें ये आसानी से चिपकने वाला है. क्रेडिट कार्ड से थोड़ा मोटा ये पावर बैंक सिर्फ 6mm पतला और मात्र 98 ग्राम वजनी है. दो अंडे के वजन जितना ये डिवाइस आईफोन के पीछे चिपका तो पता भी नहीं चलेगा. 5000mAh की बैटरी है इसके अंदर जो नॉर्मल आईफोन को पूरा और प्रो मॉडल को आधे से ज्यादा चार्ज कर देगी. 15W की चिपकू चार्जिंग है तो 22.5W की तार वाली चार्जिंग भी है, ताकि आप दूसरे डिवाइस जैसे हेडफोन्स को चार्ज कर सकें. कीमत है 5,599 रुपये.

पतलू भाई के बाद अब बात मझले भईया की. 10000mAh की बैटरी वाला ये डिवाइस 45W की तार वाली चार्जिंग और 25W Qi2 (चीटू) वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. माने बड़ी बैटरी वाला एंड्रॉयड फोन भी आराम से एक घंटे में ठीक-ठाक चार्ज हो जाएगा. केबल की भी टेंशन नहीं है. टाइप सी केबल लगकर आने वाली है. स्टेंड भी है और डिस्प्ले भी. जितने भी फोन Qi2 (चीटू) वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं जैसे पिक्सल 10 और 11, आईफोन 12 से 17, वो सब भी जल्दी चार्ज होने वाले हैं. इसका दाम है 3699 रुपये.

इसे पावर बैंक नहीं बल्कि पावर बैंक का जिला कहना चाहिए. 20000mAh का डिवाइस 165W आउटपुट देता है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आईफोन, सैमसंग, पिक्सल तो छोड़िए, oppo vivo और Xiaomi के डिवाइस 100Watts से ऊपर सपोर्ट नहीं करते. सीधा मतलब ये है कि ये डिवाइस आपके लैपटॉप को चार्ज करने के लिए बना है. कितनी पावर बची है उसके लिए डिसप्ले भी है. साथ में एक काफी मतलब काफी मजबूत टाइप-सी केबल भी लगी है. आप सीधे इसकी मदद से डिवाइस को खूंटी पर टांग सकते हैं. 22.5W की चार्जिंग दो तरफा सपोर्ट करती है. माने इसकी वजह से ये पावर बैंक लगभग 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा. चार्जिंग के लिए यूएसबी और टाइप-सी पोर्ट भी मिलते हैं. ये बड़ा जरूर है लेकिन आप इसको लेकर हवाई यात्रा कर सकते हैं. इसकी कीमत है 4999 रुपये.

तीनों डिवाइस 11 सितंबर से ऑफ़लाइन और ऑनलाइन चैनल से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
वीडियो: खर्चा-पानी: गोल्ड ETF, सिल्वर ETF में गिरावट क्यों आई?











