Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्ड फोन iPhone Duo लॉन्च कर ही दिया. हालांकि इवेंट की टैगलाइन 'सरप्राइज एंड शाइन' जैसा इसमें कुछ नया नहीं था, क्योंकि सभी को पता था कि फोल्ड अनफोल्ड होगा. अब जरा बात उसकी करते हैं जो ऐप्पल ने अनफोल्ड नहीं की. भारत में इसके बेस मॉडल का दाम 2,99,900 रुपये है. जानते हैं अमेरिका में इसका दाम कितना है. 1999 डॉलर. टैक्स के साथ जोड़ें तो 2,176 डॉलर. अगर आज की कीमत में देखें तो 2,07,119 रुपये. माने सीधे-सीधे 1 लाख का फर्क.
iPhone Duo की US और इंडिया की कीमतों में भारी अंतर, ये देख मन दुखी हो जाएगा!
iPhone Duo की अमेरिका और भारत में कीमतों में एक लाख से ज्यादा का अंतर है. जो आपको लगे कि चलो नया नहीं तो पिछले साल वाला आईफोन खरीद लेंगे तो वहां भी ऐप्पल ने हद कर दी है.

आज से कुछ साल पहले आईफोन अमेरिका में तुलना में खूब महंगे थे. लेकिन जब ऐप्पल के लिए भारत बड़ा बाजार बना तो एक समय ऐसा भी आया जब बेस मॉडल इंडिया में सस्ता था. वैसे ऐसा होने में भारतीय बैंकों के कार्ड ऑफर्स का बड़ा योगदान था. लोग मजाक में कहते थे कि अगर इंडिया से आ रहे तो एक बेस मॉडल वाला आईफोन ले आना. हालांकि प्रो मॉडल में कीमतों का अंतर हमेशा बना रहा. भारत के मुकाबले 30-40 हजार का फर्क होता था.
हद ही कर दी आपनेलेकिन अब तो हद ही हो गई. 1 लाख का अंतर है. इतने पैसे में तो अमेरिका की फ्लाइट पकड़कर वहां से फोन खरीदकर लाया जा सकता है. कहने को डॉलर की कीमतें, रैम की कीमतों में लगी आग, टैक्स वगैरा का दरेरा दिया जा सकता है, लेकिन 1 लाख का फर्क कहीं से समझ नहीं आता. चलिए मान लेते हैं कि नया फोन है तो कीमत ज्यादा होगी लेकिन ऐप्पल ने दूसरे डिवाइस में भी इंडियंस को तरीके से रगड़ दिया है.
उदाहरण के लिए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 17 प्रो की कीमतों में 100 डॉलर का फर्क है. लेकिन इंडिया में आईफोन 18 प्रो पिछले साल के आईफोन 17 प्रो से 30 हजार रुपये महंगा है. प्रो मैक्स मॉडल में भी इतना ही फर्क है. प्रो मैक्स के 2TB मॉडल में तो 1 लाख रुपये का अंतर है. चलो छोड़ो भी, हमें कौन सा प्रो मॉडल या फोल्ड लेना है. हम बेस मॉडल खरीद लेंगे.
ये भी पढ़ें: Apple ने दिया जोर का झटका, iPhone 17 का दाम अचानक बहुत बढ़ा दिया
जोर का झटका जोर से लगेगाकल तक जिस आईफोन 17 की तारीफ करते हम थक नहीं रहे थे, आईफोन का पैसा वसूल डिवाइस बता रहे थे, क्योंकि इसका दाम लॉन्च से ही नहीं बढ़ा था. 82,900 का डिवाइस ऑफ़लाइन मार्केट में आसानी से 79 हजार में मिल जाता था. लेकिन वो कल यानी 9 सितंबर की बात थी. आज 10 सितंबर को इसका दाम पूरे 1 लाख रुपये हो गया है. यहां भी भारत पर प्रेम ज्यादा है, क्योंकि अमेरिका और जापान में इसके दाम 10 हजार ही बढ़े हैं.
आपको लगेगा कि ये सब हम आपको क्यों बता रहे. सिर्फ इसलिए ताकि आप नया फोन लेने का निर्णय सोच-समझकर लें. अगर वाकई में अपग्रेड करना है, वाकई में नया फोन लाइफ में कुछ एड-ऑन करेगा, तो ठीक, नहीं तो पुराने आईफोन से भी काम चलता रहेगा.
वीडियो: राजधानी: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की BSP में वापसी की तारीख तय!











