The Lallantop

iPhone की बैटरी जल्द फुर्र हो जाती? इस तरीके से थोड़ा लंबा चलेगी!

iPhone की बैटरी जल्द खत्म हो जाती है. सारे जतन कर लिए लेकिन मामला शाम होते होते बिगड़ ही जाता है. एक काम कर लीजिए. फोन को उल्टा कर दीजिए.

Advertisement
post-main-image
आईफोन की बैटरी बढ़ाने का जुगाड़

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईफोन को टेबल पर डिस्प्ले नीचे और बैक पैनल ऊपर रखकर बैटरी बचाने की तकनीक बताई गई है, जिससे कई फीचर्स अपने आप बंद हो जाते हैं और फोन की बैटरी को ज्यादा समय तक चलाया जा सकता है।
  • आईफोन की बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या और नोटिफिकेशन आने पर डिस्प्ले जलने समेत कई कारणों से बैटरी की खपत तेज होती है, जिससे उपयोगकर्ता लगातार चार्जर का उपयोग करते हैं।
  • आईफोन को उल्टा रखने से 'Hey Siri' वॉयस असिस्टेंट डिसेबल हो जाता है और कैमरा बंप की सुरक्षा होती है, जिससे फोन की बैटरी खपत कम होती है और कैमरा सुरक्षित रहता है।

आपके पास iPhone है और आप उसकी जल्दी खत्म होने वाली बैटरी से परेशान हैं. अजी मान भी लीजिए क्योंकि यही कड़वा सच है. आप कितनी भी सेटिंग्स बदल लो, बैकग्राउन्ड ऐप्स बंद कर दो. फिर भी बैटरी अगर दिनभर साथ निभा जाए तो बड़ी बात. शाम होते-होते आपको चार्जर खोंसने की जरूरत पड़ ही जाती है. लेकिन एक तरीका है जिससे आईफोन की बैटरी को थोड़ा बढ़ाया जा सकता है. अरे नहीं कोई सेटिंग नहीं बदलना है. इस बार कुछ उल्टा करना है.

Advertisement
आईफोन को उल्टा रखने की आदत डाल लीजिए

स्क्रीन नहीं बैक पैनल देखिए. कहने का मतलब आप आईफोन को टेबल पर सीधा रखने की जगह उल्टा रख दीजिए. डिस्प्ले जमीन की तरफ और बैक पैनल आसमान की तरफ. आपको पक्का लगेगा कि ऐसा करने से क्या ही हो जाएगा. जनाब ये बैटरी बचाने की बढ़िया ट्रिक है. जब भी आप आईफोन को फेसडाउन करके रखते हैं तो कई सारे फीचर्स अपने आप ही बंद हो जाते हैं.  

सबसे पहले तो नोटिफिकेशन आने पर डिस्प्ले लाइट अप नहीं होता है. फोन सीधा रखा होने पर जब भी नोटिफिकेशन की घंटी बजती है तो डिस्प्ले बाबू की नींद भी खुल जाती है. इसका सीधा असर बैटरी पर पड़ता है. डिस्प्ले जुगजुगाने का एक और घाटा है. एक नोटिफिकेशन देखने के चक्कर में आप 10 रील भी देख डालते हैं. अब खुद ही सोच लीजिए, कैसे बचेगी बैटरी.

Advertisement
iphone
आईफोन को उल्टा रखने की आदत डाल लीजिए

आईफोन को उल्टा रखने से “Hey Siri" सुरसुराता नहीं. टेक की भाषा में कहें तो डिसेबल हो जाता है. वैसे भी आईफोन का वॉयस असिस्टेंट कुछ खास काम का तो है नहीं, ऐसे में उसके चालू रहने का क्या ही फायदा है. फोन उल्टा रखिए और सीरी को भी सुख से सोने दीजिए. ये उठेगा नहीं और बैटरी भी कम खाएगा.

 ये भी पढ़ें: Apple Event: 9 सितंबर को लॉन्च होगा iPhone 18 सीरीज, लेकिन इस मॉडल के लिए करना होगा वेट!

माने आईफोन की उल्टा रखने में फायदा तो है. इसके अलावा ऐसा करने से फोन का कैमरा भी सेफ राहत है. अब ये कोई बताने वाली बात तो है नहीं कि आईफोन में कैमरा बंप बड़ा होता है. वैसे तो इसका लैंस सफायर क्रिस्टल का बना होता है जिसकी वजह से इस पर आसानी से खरोंच नहीं लगती, लेकिन अगर लगी तो फिर जेब की भी लगती है.

Advertisement

इसलिए फोन को उल्टा रखिए क्योंकि डिस्प्ले को तो आपने पहले ही कवर और स्क्रीन गार्ड से सेफ किया है. तीन फायदे हमने आपको बता दिए. जो आपके काम का हो उसे ठीक-ठीक लगा लीजिए.

वीडियो: Satya Niketan Building Collapse: चश्मदीदों ने घटना का सच बता दिया

Advertisement