The Lallantop

जितना एंड्रॉयड वालों का फोन बजट होता है, उतने का तो iPhone Fold का कवर है!

Apple के नए iPhone Duo की कीमत के साथ उसका कवर भी चर्चा में है. कंपनी के iPhone Fold Folio कवर की कीमत ₹14,900 है. जितने बजट में कई लोग Android फोन खरीदते हैं, उतने में सिर्फ iPhone Duo का कवर मिल रहा है.

Advertisement
post-main-image
iPhone Fold का कवर iPhone Duo Folio

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple ने भारत में अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लगभग ₹2,99,900 रखकर और साथ में iPhone Duo Folio कवर लॉन्च किया है जिसकी कीमत ₹14,900 है।
  • iPhone Duo की महंगी कीमत के पीछे Apple का नया डिजाइन और A20 Pro चिपसेट है, जबकि कवर में बिल्ट-इन किकस्टैंड जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं।
  • iPhone Duo और उसके महंगे कवर की बिक्री 16 अक्टूबर से शुरू होगी, जिससे खरीदारों को महंगे फोल्डेबल फोन या कवर में से चुनना होगा।

Apple ने आखिरकार अपने फोल्डेबल iPhone की मार्केट में एंट्री करा दी है. नाम है iPhone Duo. फोन की कीमत सुनकर तो खैर बहुत से लोगों का बजट हिलना तय है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. Apple ने इसके साथ ऐसा कवर भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत में एक अच्छा-खासा Android फोन आ जाए.

Advertisement

 

iPhone Duo Folio with Kickstand in navy blue colour, landscape orientation, fully unfolded, back exterior, kickstand extended with centred Apple logo, iPhone Duo in star white colour, visible through camera cutout
iPhone Duo Back Cover Design

 

Advertisement

कवर की कीमत ₹14,900 है. यानी अगर कोई इसे खरीदने जाए तो उसे लगभग 15 हजार रुपये सिर्फ फोन के कवर के लिए खर्च करने होंगे. Apple ने इसे iPhone Duo Folio नाम से लॉन्च किया है. कवर में एक बिल्ट-इन किकस्टैंड भी दिया गया है, जिसकी मदद से फोन को अलग-अलग एंगल पर खड़ा करके वीडियो देखने, पढ़ने या FaceTime कॉल करते समय यूज किया जा सकेगा. यह दो रंगों- Taupe और Navy Blue में मिलेगा.

 

iPhone Duo Folio with Kickstand in navy blue colour, landscape orientation, fully unfolded interior display, supported by extended kickstand
iPhone Duo Front Cover Design

 

Advertisement
कैसा है iPhone Duo?

यह Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo है. इसे खोलने पर 7.6 इंच की इनर डिस्प्ले मिलती है, जबकि बंद करने पर 5.4 इंच की आउटर स्क्रीन मिलेगी. फोन में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है.

iPhone Duo, folded back exterior, star white colour, Dual Fusion camera system at top left, Apple logo in centre. Unfolded interior display, all-screen design, rounded corners
iPhone Duo Star White

 

iPhone Duo की कीमत

यहां मामला और दिलचस्प हो जाता है. भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है. यानी इसमें अगर कवर की कीमत जोड़ दी जाए तो कीमत 3,14,800 पहुंच जाएगी. Apple के मुताबिक iPhone Duo Folio की बिक्री 16 अक्टूबर से शुरू होगी.

iPhone Duo, fully unfolded, night sky colour (dark blue), back exterior, Dual Fusion camera system at top left with two lenses, microphone and flash, Apple logo in centre. Front exterior display, all-screen design, Center Stage front camera at top right
iPhone Duo Night Sky

 

मतलब Apple के इस फोल्डेबल फोन की कीमत पहले ही इतनी ज्यादा है कि फोन खरीदते समय लोगों को "तेरा घर आ जाएगा इसमें" जैसे मीम याद आ जाएंगे. ऐसे में अगर आपके पास करीब 15 हजार रुपये हैं, तो आपके सामने दो विकल्प हैं- एक Android फोन खरीदने का और दूसरा iPhone Duo के लिए कवर. फैसला आपका है.

वीडियो: iPhone 18 सीरीज लॉन्च के बाद iPhone 17 का दाम बढ़ा

Advertisement