The Lallantop

भारत में ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए पैसा कब से देना होगा, मस्क ने बता दिया है!

ट्विटर के संस्थापक जैक डॉर्सी ने कर्मचारियों की छटनी के लिए माफी मांगी.

Advertisement
post-main-image
मस्क 'मेरे को पइसा मांगता है' मोड में हैं. (फोटो - NYT)

जैसे जाने वाला कल आने वाला है. वैसे ही भारत में आने वाला है ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन. Twitter Blue कई देशों में लॉन्च हो भी गया है. मसलन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में. अभी केवल iPhone वालों के लिए है, लेकिन बात निकली है तो दूर तलक जाएगी ही. भारत में कब लॉन्च होगा, इसकी जानकारी भी एलन मस्क (Elon Musk) ने दी है. मस्क ने एक ट्वीट का जवाब में ट्वीट किया कि भारत में 'ट्विटर ब्लू' एक महीने से भी कम समय में जारी किया जा सकता है.

Advertisement
बस एक महीना बचा है दोस्तो

मस्क जब से आए हैं, गर्दा उड़ाए हुए हैं. कभी कंपनी से छंटनी, कभी अकाउंट सस्पेंशन. सबसे ज़्यादा बवाल है ट्विटर के ब्लू टिक पर. कोई भी कुछ भी कहे, कहता रहे, मस्क का एक ही जवाब आ रहा है - ‘कुछ भी कल्लो, ब्लू टिक के लिए पइसा लगेगा.’ 

ज़्यादातर यूरोपीय देशों में सब्सक्रिप्शन के चार्जेज़ $8 यानी क़रीब 660 रुपये रखे गए हैं. लेकिन मस्क ने शुरुआत में बताया था कि अलग-अलग देश में अलग-अलग चार्जे लगेगा.

Advertisement

एक ट्विटर यूज़र ने मस्क को टैग करके पूछा कि भारत में ट्विटर ब्लू कब आएगा. इसके जवाब में मस्क ने लिखा कि उम्मीद करते हैं एक महीने से कम समय में.

मस्क के किए पर जैक की माफ़ी

5 नवंबर को ख़बर आई थी कि मस्क ने कंपनी में बड़े लेवल पर छंटनी की है. लगभग 50% कर्मचारियों को निकाल दिया. इसका कारण बताया गया कि कंपनी घाटे से जूझ रही ह. इसके बाद ट्विटर के संस्थापक जैक डॉर्सी ने चुप्पी तोड़ी. और, जिन कर्मचारियों ने अपनी नौकरी खो दी, उन सब से माफ़ी मांगी. उन्होंने लिखा कि वो जानते हैं कि लोगों में नाराज़गी और असंतोष है और वो उस स्थिति के लिए ज़िम्मेदार हैं.

Advertisement

डॉर्सी ने ट्वीट किया -

"ट्विटर पर जिन लोगों ने काम किया है और जो कर रहे हैं, वो सब बहुत मज़बूत और हार न मानने वाले लोग हैं. चाहे कितना भी कठिन वक़्त हो, वे हमेशा रास्ता खोज लेते हैं. मुझे एहसास है कि बहुत से लोग मुझसे भी नाराज़ हैं. लोग जिस भी स्थिति में हैं, उसकी ज़िम्मेदारी मेरी है. मैंने बहुत जल्दी कंपनी बड़ी कर ली. मैं इसके लिए माफी मांगता हूं."

डॉर्सी ने ये भी कहा है कि लोगों पर जो बीत रही है, इसके बाद उन्हें ये उम्मीद कतई नहीं है कि वो उनसे प्रेम करें.

एलन मस्क ब्लू टिक के 8 डॉलर मांग रहे, ये बात क्यों छुपा रहे?

Advertisement