स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टटीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन से लेकर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने वाला मौसम आ गया है. मतलब कि Flipkart BBD और Amazon GIF सेल आज रात यानी 9 अक्टूबर से आम यूजर्स के लिए ओपन होगी. ऐप्पल, सैमसंग, गूगल, शाओमी, LG के तमाम प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे. लेकिन अगर आप सैमसंग के फैन हैं, तो आपके लिए एक खास ऑफर है. आपको अपने मन का ऑफर ई-कॉमर्स पर नहीं मिल रहा, तो खुद सैमसंग इसका जुगाड़ लाया है. साउथ कोरियन दिग्गज कंपनी Samsung Week 2026 लेकर आया है.
Samsung प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट, टीवी-फ्रिज, स्मार्टफोन सब 60% हुए सस्ते, जान लें कहां मिलेगी डील?
सैमसंग के प्रोडक्ट्स खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो अब कंपनी खुद आपके लिए बड़े ऑफर्स लेकर आई है. Samsung Week 2026 में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप्स पर स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, होम एप्लायंस पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल सकता है.

Samsung Week 2026 में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप्स पर स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, होम एप्लायंस पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल सकता है. 25 हजार तक कैशबैक भी मिलेगा.
# 'Samsung Week 2026' में चुनिंदा Galaxy स्मार्टफ़ोन पर 34 फीसदी तक की छूट मिल रही है. इनमें Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Flip8, Galaxy S26 Ultra और Galaxy S26 शामिल हैं. Galaxy S26 Ultra कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप है जिसे भारतीय बाजार में 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. हालांकि अब इसका दाम 1,54,999 रुपये है. बैटरी को छोड़कर ये डिवाइस बीस्ट है. शानदार यूजर इंटरफ़ेस से लेकर गजब कैमरा और असली का एआई इस डिवाइस में मिलता है. अगर आपको इसकी जगह पिछले साल वाला Galaxy S25 Ultra लेना है तो फिर आपको अमेजन जाना होगा. सेल में इसके दाम 85 हजार तक आने की उम्मीद है.
# वैसे तो टैबलेट के मामले में आइपैड सबसे बेहतर डिवाइस है. लेकिन जो आप एंड्रॉयड प्रेमी हैं तो फिर सैमसंग से अच्छा कुछ नहीं. ऑफर में Galaxy Tab S12 सीरीज़, Galaxy Tab S11 सीरीज़, Galaxy Tab S10 Lite और Galaxy Tab A11 सीरीज़ के चुनिंदा मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट है. इसके अलावा, वियरेबल्स और एक्सेसरीज़ पर 60 फीसदी तक की छूट मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: Flipkart और Amazon पर शुरू हो रही सेल, इन प्रोडक्ट पर सबसे तगड़ा ऑफर!
# लेटेस्ट Galaxy Book सीरीज़ के लैपटॉप 31 फीसदी तक की छूट और 5,000 रुपये तक के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं. Samsung.com और Samsung Shop App पर पहली बार खरीदारी करने पर 2,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल मिल सकता है. स्टूडेंट और कॉर्पोरेट प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को 10 फीसदी तक की छूट मिल सकती है.
# विज़ुअल डिस्प्ले सेगमेंट में, Micro RGB, OLED, Neo QLED, Mini LED, QLED और Crystal UHD टीवी पर 51 फीसदी तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा, कुछ खास मॉडल्स पर मुफ़्त टीवी या साउंडबार फ्री मिल सकता है.
इसके साथ में वाशिंग मशीन,फ्रिज जैसे उत्पादों पर भी डिस्काउंट है. कई प्रोडक्ट एक एक्स्ट्रा वारंटी का भी प्रबंध है. ईएमआई के साथ कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा. जो आप ब्रांड को सबसे पहले रखते हैं, तो सैमसंग की वेबसाइट से लेकर उसके रिटेल स्टोर का रुख कर सकते हैं.
वीडियो: Apple, Google, Samsung देखते रह गए, चीनी कंपनी ने निकाला पहला Agentic AI Phone









