The Lallantop

iPhone 18 छोड़िए, ऐप्पल का सबसे पैसा वसूल फोन हम आपको बताते हैं

iPhone की जो डिवाइस हम आपको बताने जा रहे हैं. वो एक पैसा वसूल डिवाइस है, उसके पहले एक बात जान लीजिए. ये आईफोन सीरीज का सबसे अच्छी डिवाइस है.

Advertisement
post-main-image
ऐप्पल का सबसे पैसा वसूल प्रोडक्ट है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple Event में 9 सितंबर को iPhone 18 Ultra और iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की घोषणा की गई है, जबकि बेस मॉडल iPhone 18 लॉन्च नहीं होगा।
  • आईफोन 18 बेस मॉडल न लाने का कारण महंगी प्रो सीरीज पर फोकस और बेस मॉडल पर कम ध्यान बताया गया है, जबकि प्रतियोगिता में एंड्रॉयड फोन बेहतर विकल्प मौजूद हैं।
  • iPhone 17 में 120 हर्ट्ज प्रोमोशन डिस्प्ले और 256GB बेस स्टोरेज के साथ 82900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा, जो कीमत स्थिर बनाए रखने के बावजूद प्रतिस्पर्धी विकल्प बना रहेगा।

Apple Event में आज यानी 9 सितंबर को iPhone 18 सीरीज लॉन्च होगी. केस और कवर बनाने वाली कंपनियों के आधिकारिक पेज से ये तो पता चल गया कि आईफोन अल्ट्रा और आईफोन 18 प्रो सीरीज आने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बेस आईफोन 18 नहीं आ रहा. शायद ये जानकर आपको निराशा होगी क्योंकि प्रो सीरीज तो कतई महंगी होती है. वहीं बेस मॉडल थोड़ा पॉकेट फ़्रेंडली होता है. ऐसे में हमारी आपको सलाह होगी कि आप आईफोन 17 पर फोकस कीजिए. हर लिहाज से पैसा वसूल डिवाइस है. बताते हैं कैसे.

Advertisement
आईफोन का पैसा वसूल डिवाइस

आईफोन 17 कैसे एक पैसा वसूल डिवाइस है उसके पहले एक बात जान लीजिए. ये आईफोन सीरीज का सबसे अच्छा डिवाइस है. ओवरऑल स्मार्टफोन का नहीं. माने जो आप एंड्रॉयड फोन पसंद करते हैं तो इसी कीमत में बल्कि इससे थोड़े कम में भी कई शानदार फोन मार्केट में उपलब्ध हैं. हां जो आपको आईफोन होना और लाख रुपये भी खर्च नहीं करने तो फिर आईफोन 17 आपके लिए है.

ये भी पढ़ें: iPhone Ultra और iPhone 18 Pro सीरीज होगी लॉन्च, लॉन्च से पहले केस दिल खुश कर देगा

Advertisement
आखिरकार-अंततः-फाइनली

आईफोन सीरीज का बेस मॉडल iPhone 17 अब 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. हालांकि साल 2026 में इस फीचर की बात करना भी बेमानी है क्योंकि अब ये कोई फीचर नहीं बल्कि एक बेसिक सी बात है. 10 हजार रुपये वाले एंड्रॉयड डिवाइस में भी आजकल 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है मगर ऐप्पल को ऐसा करने में सालों लग गए. ऐसा लगता है कि ऐप्पल ने अपने यूजर्स की नहीं बल्कि एंड्रॉयड यूजर्स की सुनी जो आईफोन यूजर्स को सालों से चिढ़ाते रहे हैं. अब जाकर बेस मॉडल में भी रिफ्रेश रेट को बढ़ा दिया है.

बेस मॉडल ProMotion डिस्प्ले के साथ आता है जो जरूरत के हिसाब से 120 हर्ट्ज से 1 हर्ट्ज के बीच अपने आप ही सेट हो जाएगा. अभी तक बेस मॉडल और प्लस मॉडल 60 हर्ट्ज डिस्प्ले के साथ आते थे जो यकीनन एंड्रॉयड के मुकाबले काफी फीका लगता था. कॉन्टेंट देखते समय तो यह फर्क अलग ही नजर आता था.  

डिस्प्ले के साथ कंपनी ने स्टोरेज को भी अपग्रेड किया है. iPhone 17 अब 128 की जगह 256 बेस स्टोरेज के साथ आता है जो वाकई एक सुखद अपग्रेड है. खिचक-खिचक करने के लिए फोन में पीछे की तरफ पहले की तरह दो कैमरे लगे हैं मगर सेल्फ़ी का मामला इस बार थोड़ा बदल गया है.

Advertisement

Center Stage front camera जो AI की ताकत के साथ आता है. माने जो आपके साथ फ्रेम में कुछ और लोग आ रहे तो कैमरा उनके मुताबिक अपने आपको सेट कर लेगा. आपको अपनी कलाई घुमाकर फोन को लैंडस्केप में करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वीडियो क्वालिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट की बात नहीं करते क्योंकि वहां ऐप्पल दूसरी हर कंपनी से बेहतर है. माने जो आप रील्स बनाने के लिए एक बढ़िया डिवाइस तलाश रहे तो 17 आपको निराश नहीं करेगा.

भारत में iPhone 17 के बेस मॉडल का दाम 82900 रुपये है जो सबसे अच्छी बात है. पिछले 6 महीने में तकरीबन हर स्मार्टफोन का दाम 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं, ऐसे में इस डिवाइस का दाम नहीं बढ़ना अच्छी बात है. आज की तारीख में तो एंड्रॉयड के सारे फ्लैगशिप मॉडल भी इस डिवाइस के मुकाबले महंगे हो गए हैं. ऐसे में आईफोन 17 का कोई तोड़ नहीं.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: दिल्ली में बिल्डिंग ढही, किराया मार्केट में जवाबदेही किसकी?

Advertisement