Samsung अपने Galaxy S26 Ultra फ्लैग्शिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने से सिर्फ एक दिन दूर है. कंपनी 25 फरवरी को Galaxy Unpacked इवेंट में अपने सबसे तगड़े फोन को बाजार में उतारेगी. साउथ कोरियन कंपनी ने फोन से जुड़ी कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. लेकिन लगता है जैसे इस इवेंट का कोई मतलब नहीं क्योंकि यूट्यूबर Sahil Karoul ने लॉन्च से पहले ही फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो पोस्ट कर दिया है. फोन के सारे फीचर्स और कैमरा सैंपल और Privacy Display भी लीक हो गया है. Privacy Display वही फीचर है जो इस इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट है.
सैमसंग के सबसे बड़े इवेंट की बंदे ने हवा निकाली, लॉन्च से पहले ही Galaxy S26 Ultra सबको दिखाया
Samsung Galaxy S26 Ultra Unboxing: यूट्यूबर Sahil Karoul ने सैमसंग के सबसे बड़े इवेंट की हवा निकाल दी है. उन्होंने अपने चैनल पर डिवाइस की रिटेल यूनिट का वीडियो पोस्ट किया है. साहिल ने दुबई के मार्केट से लॉन्च से पहले तकरीबन दोगुनी कीमत पर फोन खरीदा. क्या ये कोई सैमसंग का ही फेल PR स्टंट है या बात कुछ और है.


सीधे-सीधे कहें तो Sahil Karoul ने सैमसंग के सबसे बड़े इवेंट की हवा निकाल दी है. लेकिन यह हुआ कैसे. मतलब उनके पास डिवाइस आया कहां से. क्या ये कोई सैमसंग का ही फेल PR स्टंट है या बात कुछ और है.
Galaxy S26 Ultra की रिटेल यूनिटसैमसंग के लिए Galaxy S26 Ultra लॉन्च बहुत बड़ा इवेंट होता है. कंपनी इसमें अपना फ्लैग्शिप डिवाइस लॉन्च करती है. वैसे तो हर बार ही लॉन्च से पहले बहुत सारे फीचर्स के बारे में बताया जाता है. कई बार कंपनी खुद ऐसा करती है और कई बार टेक एक्सपर्ट के जरिए ऐसा करवाया जाता है. आम प्रेक्टिस है और इसके लिए दोनों के बीच एक embargo लेटर भी साइन होता है. माने क्या बताना और क्या नहीं, वो पहले से तय होता है.

लेकिन इस बार कहानी एकदम अलग है. Galaxy S26 Ultra की रिटेल यूनिट और उसके एक-एक फीचर का वीडियो Sahil Karoul ने अपने चैनल पर पोस्ट किया है. जिस Privacy Display के दम पर कंपनी माहौल बनाने की कोशिश कर रही थी उसकी सारी परतें वीडियो में नजर आ गई हैं. साहिल ने iQOO 15 Ultra जैसे दूसरे डिवाइस से डिस्प्ले की तुलना भी कर डाली.

दरअसल साहिल ने दुबई में एक व्यक्ति से जो शायद किसी स्टोर का सेल्समेन या मालिक है, डिवाइस खरीदा है. उन्होंने इसका वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने फोन के लिए 12 हजार दिरहम या 3300 डॉलर या 3 लाख रुपये का भुगतान किया है. हालांकि 3 लाख रुपये इस फोन की कीमत नहीं है क्योंकि बाजार में यह 1.5 लाख के आसपास का मिलने वाला है.
लेकिन मामला तो व्यू का है जो साहिल को खूब मिल रहे हैं. वैसे उनका अनबॉक्सिंग वीडियो सिर्फ 3 लाख ही चला है मगर टेक जगत में उनकी खूब चर्चा है. आम जनता से लेकर टेक एक्सपर्ट उनकी बात कर रहे. टेक एक्सपर्ट इसे सैमसंग की बड़ी चूक बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि साहिल ने ब्रांड के साथ गलत किया.

इसके जवाब में साहिल ने एक और पोस्ट किया है जिसमें दुबई के बाजार में Galaxy S26 Ultra के कई सारे बॉक्स नजर आ रहे हैं. माने उनका कहना है कि रिटेल यूनिट लॉन्च से पहले ही स्टॉक में आ गई थीं, उन्होंने तो बस दोगुना पैसा देकर डिवाइस खरीद लिया.

अब ये हुआ कैसे वो तो पता नहीं. डिवाइस के फोटो से लेकर उसके फीचर्स का लीक होना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन रिटेल यूनिट का इस तरह मार्केट में मिलना वाकई अजीब है.
वीडियो: लखनऊ यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी मस्जिद पर बवाल क्यों?















.webp?width=120)






