Samsung Galaxy M47 5G 

30 June 2026

Author: Suryakant

Samsung Galaxy M47 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है. डिवाइस 4 जुलाई से Amazon, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. 

Galaxy M47 5G

Image Credit: Samsung

Rogue Red (लाल) और Blaze Blue (नीला) में रंग में आने वाले इस डिवाइस का दाम 22,999 रुपये है. यूजर्स को 6GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगा. 

कीमत

Image Credit: Samsung

फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगा है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. 

प्रोसेसर

Image Credit: Samsung

यह फोन लेटेस्ट Android 16 (One UI 8.5) पर चलता है. सैमसंग इस फोन के लिए 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देगा

साफ्टवेयर

Image Credit: Samsung

खिचक-खिचक करने के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर लगा हुआ है.

कैमरा असेंबली

Image Credit: Samsung

फोन में Bypass Charging फीचर है जिससे गेम खेलते समय चार्जर लगाने पर पावर सीधे मदरबोर्ड को मिलती है, जिससे फोन गर्म नहीं होता और बैटरी की लाइफ भी बढ़ती है. 

Bypass Charging 

Image Credit: Samsung

डेटा को सुरक्षित रखने के लिए इसमें Knox Security, Private Album और Samsung Wallet जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं. 

Samsung Wallet

Image Credit: Samsung

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

बैटरी और चार्जिंग

Image Credit: Samsung