The Lallantop

'टैबलेट बोले तो iPad' कहने वालों को Redmi Pad 2 Pro के बारे में पता है?

बात करेंगे Redmi Pad 2 Pro की जो Redmi Pad 2 का बड़ा भाई है. एंड्रॉयड टैबलेट जो 12000mAh की बड़ी और लंबी चलने वाली बैटरी के साथ आता है. बाजा-फाड़ साउंड के साथ फुल्ली-फंक्शनल की-बोर्ड और स्मार्ट-पेन का भी प्रबंध किया गया है.

Advertisement
post-main-image
Redmi Pad 2 Pro लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ आता है

Tablet खरीदने का अगर सोचा भी है तो जेहन में पहला ख्याल iPad का आता है. ठीक बात है. टैबलेट कैटेगीरी में उनका जलवा है, मगर जो आपको iOS नहीं चाहिए तो फिर मुश्किल होती है. वजह, एंड्रॉयड में ऑप्शन कुछ ज्यादा हैं. ऐसे में अपन आज एक ऐसे प्रोडक्ट की बात करेंगे जो एंड्रॉयड टैबलेट में झंडे गाड़ रहा है. ऐसा इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि इसके पहले के मॉडल ने एक्सपर्ट से लेकर यूजर को खूब प्रभावित किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बात करेंगे Redmi Pad 2 Pro की जो Redmi Pad 2 का बड़ा भाई है. एंड्रॉयड टैबलेट जो बहुत बड़ी बैटरी, बाजा-फाड़ साउंड के साथ आता है. इसके साथ में फुल्ली-फंक्शनल की-बोर्ड और स्मार्ट-पेन का भी प्रबंध किया गया है.

Redmi Pad 2 Pro

तकरीबन एक महीने के इस्तेमाल के बाद यह कहा जा सकता है कि चीनी कंपनी टैबलेट में बढ़िया अपग्रेड कर रही है. हालांकि ऐसा उसके स्मार्टफोन के लिए कहना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन कोई बात नहीं. जो है सो है. अब क्योंकि टैबलेट का पहला इस्तेमाल आमतौर पर कॉन्टेन्ट देखने के लिए ज्यादा होता है तो पहले उसी को बतिया लेते हैं.

Advertisement
Redmi Pad 2 Pro
Redmi Pad 2 Pro 
सच्ची में बड़ी बैटरी

12.1 का स्क्रीन साइज और 12000mAh का ‘बैटरा’ लगा होने के बाद भी टैब हाथ में वजन महसूस नहीं होने देता है. मेटल वाली फ्रेम मजबूत फ़ील देती है. डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है जो आजकल बेसिक सी बात है. यूट्यूब पर The Lallantop देखिए या नेटफ्लिक्स, बैटरी आपका साथ नहीं छोड़ती है. घंटों का हिसाब नहीं बताते, लेकिन जो सप्ताहांत पर दो चार बड़ी वेब सीरीज एक साथ निपटा दिए तो भी टैब आपका साथ नहीं छोड़ेगा. बॉक्स के साथ 33W का चार्जर भी है तो अलग से पॉकेट खाली करने की टेंशन भी नहीं.

Redmi Pad 2 Pro
Redmi Pad 2 Pro

टैब तार वाली रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. वैसे तो एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस को चार्ज करना काफी बेतुका है क्योंकि बैटरी में कोई खास दम होता नहीं. लेकिन जब आपके पास पावर बैंक जितनी बैटरी हो तो फिर फीचर काम आ जाता है. इमरजेंसी में आपके फोन को जिंदा किया जा सकता है.  

बम-बम स्पीकर्स

अब टैबलेट में भी हेडफोन लगाकर म्यूजिक सुनना पड़े तो क्या ही मतलब. बोले तो स्पीकर्स मस्त मांगता रे बाबा. Redmi Pad 2 Pro में कंपनी ने Dolby VISION के साथ चार स्पीकर्स लगाए हैं. यकीन जानिए फुल वॉल्यूम में पार्टी वाला माहौल बन जाता है. सेटिंग्स में जाकर Dolby Atmos को अपने हिसाब से बिठाने का भी प्रबंध है. 300 फीसदी वॉल्यूम को लेवल अप करने का भी जुगाड़ दिया गया है.

Advertisement
Redmi Pad 2 Pro
Redmi Pad 2 Pro
चिप भी सेट है

अब टैबलेट में कौन सी चिप लगी है या कौन सी रैम फिट है. वो कोई बताने लायक बात नहीं. बजट में आने वाले टैबलेट के हिसाब से सब सही लगाया गया है. कॉन्टेन्ट देखने से इतर बाकी काम भी मक्खन होते हैं. डिवाइस Xiaomi HyperOS 2 के साथ आता है और जल्द ही HyperOS 3 में अपग्रेड भी हो जाएगा. ऑपरेटिंग सिस्टम को बड़ी स्क्रीन के हिसाब से डिजाइन किया गया है. यूजर एक बार में चार ऐप पर एक साथ हाथ फरारे कर सकते हैं. 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेगा जो वाकई अच्छा है क्योंकि टैबलेट जैसे डिवाइस यूजर कई सालों तक इस्तेमाल करते हैं.  

कीमत का क्या सीन?

8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले मॉडल का दाम 22,999 रुपये है. Wi-Fi + 5G वाला वेरियंट 25,999 रुपये का है तो 8 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल के लिए 27,999 रुपये खर्च करने होंगे. अगर कवर वाला कीबोर्ड और पेन भी चाहिए तो वो भी मिलेगा. मगर उसका पैसा अलग से लगेगा. अपनी कीमत के हिसाब से फुल पैसा वसूल प्रोडक्ट है. 

वैसे हमारी आपको सलाह होगी कि वाईफाई 5G वाला मॉडल लीजिए. एक डेटा प्लान वाली सिम लेकर खोंस दीजिए. जगह-जगह वाईफाई जोड़ने की जरूरत नहीं होगी. अगर जो आप पूरे टाइम घर या ऑफिस में रहते हैं तो फिर वाईफाई वेरियंट मुफीद रहेगा.

Redmi Pad 2 Pro सच्ची का अपग्रेड है

टेक की जुबान में कहें तो टैब Redmi Pad 2 के मुकाबले सिर्फ कॉस्मेटिक चेंज के साथ नहीं आता है. माने सिर्फ नाम के लिए बदलाव नहीं किए गए हैं. बैटरी और स्पीकर्स के साथ फीचर्स भी भरपल्ले मिलते हैं. धूल-पानी से बचाने वाली IP53 रेटिंग भी आ गई है. अगर आपके पास शाओमी या रेडमी के कोई दूसरे डिवाइस हैं तो आपस में गुलु-गुलु करने में भी दिक्कत नहीं होगी. 

AI फीचर्स में वाकई में काम आने वाला Circle to Search भी है. टैबलेट में कैमरा कभी सेलिंग पॉइंट रहा नहीं तो इधर भी मामला वैसा ही है. लेकिन वीडियो कॉल और जूम मीटिंग करने में कोई मशक्कत नहीं होगी. फेस आईडी भी है, मगर फिंगर प्रिन्ट अनलॉक नहीं होना अखरता है.

कुल जमा बात यह है कि अगर आप स्टूडेंट हैं या कामकाजी या फिर कॉन्टेन्ट के लिए एक किफायती और दमदार टैबलेट तलाश रहे तो Redmi Pad 2 Pro बढ़िया ऑप्शन है. काश ऐसा मैं रेडमी के स्मार्टफोन के लिए भी कह पाता. आप समझ गए होंगे.

वीडियो: 'बाबा' शब्द पर बवाल बढ़ा, मोहम्मद दीपक के सपोर्ट में आया एक शख्स, बजरंग दल ने क्या किया?

Advertisement