WhatsApp तो आप चला ही रहे होंगे. अब WhatsApp Plus चलाकर देखिए. अजी असली वाला. वो नकली वाला नहीं जिसके भतेरे वर्जन प्ले स्टोर पर पहले खूब उतराते थे. ये वाला व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा की तरफ से आया है. मेटा ने व्हाट्सऐप प्लस के नाम से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है. वैसे आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्लस वर्जन के आने से आपके नॉर्मल वर्जन से कुछ भी माइनस नहीं होगा. जो जैसा चल रहा वैसा ही दौड़ेगा. हां, प्लस के लिए जो आपने पैसा खर्च किया तो फिर क्या मिलेगा, वो जान लीजिए.
WhatsApp Plus हो गया लॉन्च, मिलेंगे चमकदार फीचर्स, पर जेब ढीली करनी पड़ेगी
WhatsApp ने WhatsApp Plus नाम से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन निकाला है. वैसे आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्लस वर्जन के आने से आपके नॉर्मल वर्जन से कुछ भी माइनस नहीं होगा. जो जैसा चल रहा वैसा ही दौड़ेगा. हां, प्लस के लिए जो आपने पैसा खर्च किया तो फिर क्या मिलेगा, वो जान लीजिए.


इंडिया में इसकी कीमत या प्लान कितने का होगा वो अभी पता नहीं मगर यूरोप में इसके लिए महीने का 2.49 Euros (लगभग 280 रुपये) खर्च करने होंगे. पड़ोसी पाकिस्तान में इसके लिए 229 पाकिस्तानी रुपये खर्च होंगे जो इंडिया के 77 रुपये के अल्ले-पल्ले बैठते हैं. व्हाट्सऐप प्लस अभी कुछ चुनिंदा आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया गया है. ये प्लान ऐप के बिजनेस अकाउंट WhatsApp Business के लिए नहीं है.

चैट स्क्रीन को अपने मनमाफिक बनाने के कई ऑप्शन. जैसे प्रीमियम स्टीकर पैक वो भी एनिमेटिड इफेक्ट के साथ. कुल 18 स्टीकर जिसकी मदद से आप ऐप की हरी वाली स्क्रीन से छुटकारा पा सकते हैं. इसके साथ में 14 ऐप आइकन भी मिलेंगे. इसमें मिनमल लुक से लेकर एकदम चमक चांदनी वाले आइकन शामिल हैं.
WABetaInfo के मुताबिक प्लस मॉडल के यूजर्स को एक साथ 20 चैट को पिन करने का ऑप्शन मिलेगा. अभी के नॉर्मल वर्जन में सिर्फ 3 का जुगाड़ है. चैट में आपको सिंगल थीम लगाने का भी ऑप्शन मिलेगा. इसके साथ में 10 तरह की एक्सक्लूसिव रिंगटोन जैसे Flutter, Tempo, Ripple, Quest, Drum, Murmur, Flux, Meadow, Bubble and Carnival भी मिलेंगी.
जैसा हमने कहा, प्लस मॉडल इंस्टाग्राम या एक्स के सब्सक्रिप्शन जैसा नहीं है. माने इसके होने से आपको कोई ब्लू टिक नहीं मिलने वाला. कोई ऐसा फीचर भी नहीं मिलेगा जो बेस वर्जन में नहीं होता. हां जो आपको अपने ऐप को अपने मन के मुताबिक डिजाइन करना है तो प्लस मॉडल के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं. नहीं तो नॉर्मल में चिट-चैट करते रहिए.
वीडियो: सीएम तो बन गए जोसेफ विजय, असली 'जंग' अभी बाकी है




















