The Lallantop

Android 17 से इंस्टा यूजर्स की मौज; कैमरा, सोशल शेयरिंग और फाइल ट्रांसफर सब होगा मक्खन

Google ने एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 17 (Android 17) अनाउंस किया है. नए यूजर इंटरफ़ेस के आने से एंड्रॉयड फ्लैगशिप में इंस्टाग्राम वीडियो की क्वालिटी अच्छी होगी तो आईफोन से फाइल शेयर का काम एकदम मक्खन हो जाएगा. 4000 से ज्यादा नई इमोजी आने वाली हैं.

Advertisement
post-main-image
एंड्रॉयड 17

Google ने अपना लेटेस्ट सॉफ्टवेयर Android 17 अनाउंस (The Android Show) किया है और इसका सबसे बड़ा फायदा इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने वालों को मिलने वाला है. एंड्रॉयड यूजर्स को ultra HDR video, Night Mode integrations जैसे नए फीचर्स मिलेंगे तो एडिट ऐप में कई नए टूल्स जुड़ने वाले हैं. नए सॉफ्टवेयर के साथ फायदों की लिस्ट बड़ी लंबी है. 4000 से ज्यादा नई इमोजी आने वाली हैं तो एंड्रॉयड से आईफोन में फाइल शेयर करने का दायरा भी बढ़ने वाला है. सब बताते.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मेटा और गूगल का गुलुगुलु

इंस्टाग्राम वीडियो की अपलोड क्वालिटी सुधारने के लिए मेटा और गूगल ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. अब ये बात कोई छिपी तो नहीं है कि अगर आईफोन में इंस्टा ऐप से वीडियो शूट करके अपलोड करो तो उसकी क्वालिटी बेहतर होती है. ऐसा होने में बड़ा हाथ आईफोन के कैमरे का और छोटा हाथ इंस्टा ऐप का iOS से तालमेल का है. एंड्रॉयड फ्लैगशिप भी इस क्वालिटी के आसपास नहीं पहुंच रहे थे. लेकिन अब मेटा और गूगल इसके लिए साथ में काम करेंगे. इंस्टा के एंड्रॉयड ऐप से वीडियो अपलोड करने पर उसकी क्वालिटी सुधारने का काम दोनों टेक दिग्गज मिलकर करेंगे. अल्ट्रा HDR वीडियो का सपोर्ट मिलेगा तो नाइट मोड भी बेहतर होगा. इंस्टा के एडिटिंग ऐप एडिटस को भी कई नए टूल्स मिलने वाले हैं.

Advertisement
सांस ले लो जरा

एंड्रॉयड 17 के साथ Pause Point नाम से एक नया फीचर्स यूजर्स को मिलेगा. ये फीचर इंस्टा और एक्स जैसे ऐप्स ओपन होने के टाइम को थोड़ा बढ़ा देगा. इससे लगातार रील स्क्रॉल करने की आदत से छुटकारा मिलने में मदद मिलेगी. लगातार रील-रील खेलने को मॉडर्न भाषा में doomscrolling कहते हैं.

जल्दी फाइल ट्रांसफर करो

एंड्रॉयड के Quick Share फीचर को अब कई और एंड्रॉयड स्मार्टफोन तक बढ़ाया जा रहा है. ये फीचर कुछ महीनों पहले गूगल पिक्सल के लिए लॉन्च हुआ था, जिसकी मदद से आईफोन में फाइल ट्रांसफर की जा सकती है. एकदम ऐप्पल के एयर ड्रॉप के जैसे. पिक्सल के बाद ये फीचर गैलक्सी S26 सीरीज, Oppo Find X9 और N6, Vivo X300 अल्ट्रा में आ चुका है. जल्द ही गैलक्सी S25 और S24 सीरीज, फ्लिप और फोल्ड के साथ वनप्लस 15 में भी मिलेगा.

Advertisement
Quick Share
Quick Share
फर्जी कॉल्स दूर ही रहो

गूगल फर्जी और स्पैम वाले कॉल्स से निपटने के लिए लगातार काम कर रहा है. एंड्रॉयड 17 में फर्जी बैंक कॉल्स को खुद से ब्लॉक करने का फीचर मिलेगा. प्ले स्टोर में नजर आने वाले फर्जी ऐप्स को रियल टाइम में मॉनिटर करने का भी प्रबंध किया गया है.  

कुल जमा बात ये कि गूगल ने बिना किसी तामझाम के एक संतुलित ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया है. सवाल आपका होगा कि मिलेगा कब. जो आप पिक्सल यूजर हैं तो जुलाई में और बाकी सभी को उसके बाद हल्लु-हल्लु से. 

वीडियो: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 6 महीने के अंदर दी दो बड़ी फ्लॉप फिल्में

Advertisement