The Lallantop

Nothing Phone 4a Pro: दिखावे के नहीं बल्कि काम के अपग्रेड वाला स्मार्टफोन

Smartphone में मिडरेंज सेगमेंट की गफलत, मुश्किल, कनफ़्यूजन का एक मुफीद विकल्प है हो सकता है, लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing का Nothing Phone 4a Pro. जिस सेगमेंट में कंपनी को महारथ हासिल है, कंपनी उसी में एक प्रो मॉडल लेकर आई है. जानते हैं कैसा है नया डिवाइस.

Advertisement
post-main-image
Nothing Phone 4a Pro का बेस मॉडल 39999 रुपये से स्टार्ट होता है

स्मार्टफोन खरीदने में सबसे बड़ी मुश्किल तब होती है जब कोई प्रीमियम मिडरेंज फोन खरीदना हो. ये वो सेगमेंट है जहां फोन न तो बहुत महंगा है और न बहुत सस्ता. इस रेंज में फीचर कम भी नहीं होते और ज्यादा भी नहीं. ये वो रेंज है जिसका खरीददार सब कुछ थोड़ा-थोड़ा अच्छा चाहता है और पैसा भी थोड़ा बहुत ज्यादा ही खर्च करना चाहता है. ये वो रेंज है जिसमें iPhone E और Pixel A सीरीज आती है, लेकिन जिस यूजर को ये दोनों डिवाइस नहीं चाहिए तो फिर मुश्किल आन पड़ती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसी गफलत, मुश्किल, कनफ़्यूजन का एक मुफीद विकल्प है हो सकता है, लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing का Nothing Phone 4a Pro. जिस सेगमेंट में कंपनी को महारथ हासिल है, कंपनी उसी में एक प्रो मॉडल लेकर आई है. जानते हैं कैसा है नया डिवाइस.

Nothing Phone 4a Pro डिजाइन: कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी ताकत है उसकी डिजाइन लैंग्वेज. पहले फोन से ही कंपनी बैक पैनल के साथ नए-नए प्रयोग कर रही है. इस डिवाइस में पैनल पारदर्शी नहीं है लेकिन एयरक्राफ्ट लेवल का अल्युमीनियम फ्रेम अलग ही नजर आता है. इसी वजह से कितने ही लोगों ने मेरे से पूछा कि कौन सा डिवाइस है. शायद इसकी एक वजह इसका आईफोन 17 प्रो सीरीज के जैसे दिखना भी हो सकता है. Nothing Phone 3 से राउंड वाला Glyph Matrix आया तो जरूर है लेकिन वो 57 फीसदी बड़ा है. 137 मिनी-एलईडी वाले इस मैट्रिक्स से नोटिफिकेशन का पूरा मामला सेट हो जाता है.

Advertisement
Nothing Phone 4a Pro
Nothing Phone 4a Pro

फोन अगर उल्टा रखा है तो फोन करने वाले का नाम इस स्क्रीन पर नजर आता है जो यकीनन मीटिंग्स के बीच काम का फीचर है. आप कॉन्टेक्ट के हिसाब से आइकन भी सेट कर सकते हैं. इसके साथ क्लॉक, बैटरी, और दूसरे ऐप्स की घंटी भी इधर नजर आ जाती है. कुल जमा बात ये है कि Glyph Matrix सिर्फ एक डिजाइन एलीमेंट नहीं बल्कि एक काम का फीचर बन जाता है.

Nothing Phone 4a Pro डिस्प्ले: फोन में 6.83-inch का AMOLED डिस्प्ले है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले फुल एचडी की जगह AMOLED में अपग्रेड हो गया जो अच्छी बात है. धूल और पानी से बचाने वाली आईपी रेटिंग भी IP64 से बढ़कर IP65 हो गई है. डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिला हुआ है. वैसे अल्युमीनियम फ्रेम की वजह से फोन पसीने में थोड़ा स्लिप करता है इसलिए हमारी सलाह होगी कि बैक कवर लगा लिया जाए. कंपनी बॉक्स में केबल के साथ कवर भी दे रही है.

Nothing Phone 4a Pro ऑपरेटिंग सिस्टम: ये कंपनी की पहली ताकत है. साफ-सुथरा एंड्रॉयड. वो भी लेटेस्ट वाला. अपडेट भी टाइम से आते हैं और आने एक बाद फोन के डिस्प्ले को हरा नहीं करते. वैसे एंड्रॉयड में आजकल ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत अपग्रेड हो गए हैं. कस्टमाइजेशन के बहुत विकल्प मिलते हैं लेकिन अगर आपको ‘न ज्यादा और न कम’ वाला ऑपरेटिंग सिस्टम चाहिए तो Nothing OS 4.1 आपके लिए ही है. अगर आप पिक्सल या लावा वाले यूजर हैं, तब तो ये यूजर इंटरफ़ेस और भी मजा देगा. ऐप बिना किसी देरी के ओपन होते हैं तो भतेरे ऐप्स एक साथ ओपन होने पर भी फोन कमजोर नहीं पड़ता. रैम ऑप्टिमाइजेशन बढ़िया तरीके से किया गया है.

Advertisement

Nothing Phone 4a Pro कैमरा: ‘खिचक-खिचक’ वाले डिपार्टमेंट में कंपनी को एक नंबर एक्स्ट्रा मिलना चाहिए. इस बात के लिए नहीं कि कैमरा कितना अच्छा है, बल्कि इस बात के लिए कि कंपनी हर जनरेशन के साथ लेंस अपडेट कर रही है. Sony LYT-700C मेन सेंसर अपना काम बखूबी करता है स्पेशली कलर संयोजन के मामले में. 

Nothing Phone 4a Pro
Nothing Phone 4a Pro

दिन के उजाले और अच्छी लाइट वाले फोटो एकदम बैलेंस और डिटेल के साथ आते हैं. नाइट फोटोग्राफी में भी कैमरा रियल लाइट को अच्छे से उभारता है. हालांकि टेलीफोटो का मामला थोड़ा ढीला है लेकिन उसकी भरपाई पोर्ट्रेट शॉट्स कर देते हैं. बैकग्राउंड ब्लर उतना ही होता है जितना मांगता है. चल बेटा सेल्फी का मामला भी सटीक है. स्किन के साथ शूटर कोई खिलवाड़ नहीं करता है.

Nothing Phone 4a Pro
Nothing Phone 4a Pro

Nothing Phone 4a Pro बैटरी: डिवाइस में  5,080 mAh बैटरी लगी है जो 50W वायर चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बैटरी का मामला थोड़ा फीका है. शाम तक एक बार चार्जिंग का जुगाड़ देखना पड़ता है. वैसे हमारी कंपनी को सलाह है कि कवर मत दो, एक चार्जर दे दो. कंपनी का चार्जर हमेशा थर्ड पार्टी से अच्छा होता है.

Nothing Phone 4a Pro लेना या नहीं: एकदम खरीद लीजिए जो आपको एक बैलेंस मिडरेंज फोन चाहिए. फोन में ऐसा कोई निगेटिव पॉइंट नहीं मिला जो दिक्कत का सबब बने. फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला बेस मॉडल 39,999 से स्टार्ट होता है जो अलग डिजाइन, Glyph Matrix, बेहतर डिस्प्ले और भरोसेमंद कैमरा मिलेगा. फोन का ओवरऑल लुक भी प्रीमियम है. 40 हजार की रेंज वाले सेगमेंट में फिलहाल ये बढ़िया चॉइस है.

वीडियो: मुज़फ्फरनगर में पूर्व भाजपा मंत्री के बेटे की घिनौनी हरकत, पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

Advertisement