The Lallantop

Aadhaar Card जेब में रखने की दिक्कत खत्म, चेहरे की पहचान अब स्मार्टफोन से होगी

कई बार Aadhaar Card के असली और नकली की पहचान के लिए उसका साथ में होना जरूरी होता है. आधार कार्ड की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी की जरूरत होती थी. अब से ऐसा नहीं होगा क्योंकि नए ऐप (New Aadhaar App) की मदद से फोन कैमरा से ही स्मार्ट फेस ऑथेंटिकेशन (Face ID Authentication) हो जाएगा.

Advertisement
post-main-image
New Aadhaar App

Aadhaar Card मतलब हमारे देश में जीवन का 'आधार' समझ लीजिए. पता है आप कहोगे भईया लल्लनटॉप एक ही लाइन कितनी बार चिपकाओगे. जनाब अच्छी चीजें बार-बार दोहराते रहना चाहिए. चलिए लाइन खींच ली अब खबर बताते हैं. दरअसल Aadhaar Card प्राइवेसी से जुड़ा एक बहुत जरूरी फीचर (New Aadhaar App) लॉन्च हुआ है. आधार कार्ड अब वाकई में पूरी तरह डिजिटल हो गया है. अब इसको अपने बटुए में रखकर चलने की जरूरत बिल्कुल ही नहीं पड़ेगी. आप कह सकते हैं कि वैसा तो अभी भी होता है. WhatsApp और DigiLocker में मिल जाता है. ठीक बात मगर जब चेहरे की पहचान करना हो तो.

Advertisement

माने कई बार Aadhaar Card के असली और नकली की पहचान के लिए उसका साथ में होना जरूरी होता है.  आधार कार्ड की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी की जरूरत होती थी. अब से ऐसा नहीं होगा क्योंकि नए ऐप की मदद से फोन कैमरा से ही स्मार्ट फेस ऑथेंटिकेशन (Face ID Authentication) हो जाएगा. प्रोसेस जान लीजिए.

New Aadhaar App

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप की मदद से आम यूजर भी आधार का ऑथेंटिकेशन कर पाएंगे. माने  होटल, कॉलेज और दूसरी जगहों पर जहां भी आधार कार्ड की फोटोकॉपी देना पड़ती थी, वहां अब चेहरे की पहचान से काम होगा. एकदम वैसे ही जैसे आप और हम UPI पेमेंट करते हैं.

Advertisement

सर्र से फोन निकाला और फर्र से QR कोड स्कैन किया. इसी तरीके से न्यू आधार कार्ड ऐप से आपका चेहरा स्कैन करके आधार नंबर को सत्यापित किया जा सकेगा. आधार कार्ड का फेस ऑथेंटिकेशन फीचर यूज करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में NEW Aadhaar App इंस्टॉल करना होगा. आधार कार्ड का फेस ऑथॉटिफिकेशन फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग वर्जन में उपलब्ध है, आम लोगों को इसके यूज के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: आधार से लेकर पैन कार्ड और ट्रेन में खाने तक के लिए WhatsApp के बस 5 नंबर याद कर लीजिए

Advertisement

अब आपके मन में सवाल होगा कि ऐसे तो कोई भी आपकी निजी जानकारी अपने स्मार्टफोन में देख पाएगा. नहीं दोस्त ऐसा नहीं होगा. आपके फिजिकल आधार कार्ड पर जितनी जानकारी लिखी होती है, बस वही स्क्रीन पर नजर आएगी. ऐप सिर्फ इतना बताएगा कि ये जानकारी असली है. आसान भाषा में कहें तो जैसे कई बार कई वेबसाइट से टेक्स्ट कॉपी नहीं होता. सब सामने होता है मगर ये वाला फीचर काम नहीं करता. New Aadhaar App में भी ऐसा ही होगा. आपके अंगूठे और उंगलियों के निशान, आंखों का स्कैन सेफ रहेगा. ऐप आपके चेहरे को आधार कार्ड से मिलान करके बस असली और नकली ही बताएगा.

वीडियो: खर्चा पानी: क्या आरबीआई फिर से होम लोन, कार लोन सस्ता करेगा?

Advertisement