The Lallantop

Lava Blaze Curve 5G लॉन्च: ऐसा स्टॉक एंड्रॉयड डिवाइस जो गूगल को भी चौंका दे

इंडियन स्मार्टफोन मेकर लावा ने 5 मार्च को Lava Blaze Curve 5G लॉन्च किया है. फोन वाकई में खाली है मतलब एक भी फालतू का ऐप नहीं. एंड्रॉयड 13 बॉक्स के साथ आता है तो 14 और 15 का वादा भी कंपनी ने किया है. इसके साथ और क्या मिलेगा, जानते हैं.

Advertisement
post-main-image
लावा ब्लेज कर्व 5G भारत में लॉन्च

Android फोन बिला शक कमाल के डिवाइस हैं. इनकी सबसे बड़ी खूबी इनका सरल होना है. तकनीक की भाषा में कहें तो customization इनकी सबसे बड़ी ताकत है. मगर यही ताकत ज्यादातर समय मजा किरकिरा करती है. ज्यादातर इसलिए क्योंकि पिक्सल और नथिंग को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर स्मार्टफोन मेकर्स कुछ ज्यादा ही customization कर देते हैं. नतीजा, बेकार के ऐप्स से बिलबिलाता एक स्मार्टफोन. स्टॉक एंड्रॉयड का स्टॉक खत्म ही लगता है. ऐसे में एक इंडियन कंपनी (Lava Blaze Curve 5G) इसके उलट काम करती है. ऐसा स्टॉक एंड्रॉयड यूजर इंटरफ़ेस देती है कि एक बारगी खुद गूगल बाबा चौक जाएं.

Advertisement

हम बात कर रहे हैं इंडियन मोबाइल स्मार्टफोन मेकर Lava की. लावा ने एक बार फिर मोबाइल मार्केट में दस्तक दी है और आज यानी 5 मार्च 2024 को Lava Blaze Curve 5G लॉन्च किया है. फोन वाकई में खाली है मतलब एक भी फालतू का ऐप नहीं. एंड्रॉयड 13 बॉक्स के साथ आता है तो 14 और 15 का वादा भी कंपनी ने किया है. इसके साथ और क्या मिलेगा, जानते हैं.

Advertisement
Blaze Curve 5G स्पेसिफिकेशन

जब नाम में ही कर्व है तो डिजाइन एलीमेंट भी वैसा ही होगा. ब्लेज में मिलेगी 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसके साथ 8 जीबी रैम और 128/256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन भी मिलते हैं. फोन को ताकत देने के लिए मीडियाटेक का 7050 चिपसेट भी लगा हुआ है. बॉक्स के साथ में चार्जर और केबल तो मिलते ही हैं, टाइप सी वाला कनेक्टर भी साथ आता है. इसके सहारे आप तार वाले हेडफोन्स से गाने और एफ़एम का मजा ले सकते हैं.

कैमरा और बैटरी

फोन में तीन कैमरे वाला सेटअप मिलता है. मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है तो दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है. 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी साथ में मिलता है. सेल्फ़ी के लिए 32 मेगापिक्सल वाला फ्रन्ट शूटर भी आपके लिए फोन में फिट है. बात करें बैटरी की तो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 mAH बैटरी मिलेगी.

Advertisement
दाम में कितना दम

ब्लेज कर्व 5G के 128 जीबी मॉडल का दाम 17999 रुपये है तो 256 जीबी की कीमत 18,999 रुपये है. इस दाम पर फोन शायद थोड़ा सा, मतलब थोड़ा सा महंगा लगे, लेकिन अगर आप स्टॉक एंड्रॉयड का मजा लेना चाहते हैं तो कीमत सही है. क्योंकि ऐसे यूजर इंटरफ़ेस वाला मोबाइल 25 हजार के अल्ले-पल्ले ही मिलता है. फोन 11 मार्च 2024 से ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन और कंपनी के रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध होगा. हालांकि ब्लेज वाकई में कितना ब्लेजिंग है वो जल्द हमारे रिव्यू में पता चल ही जाएगा.

वीडियो: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी छोड़ो, Smartphone में ये 5 चीजें नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान!

Advertisement