Reliance Jio ने एक और फोन मार्केट में उतारा है. JioPhone Prima 4G हैंडसेट को पिछले हफ्ते Indian Mobile Congress 2023 (IMC) में दिखाया गया था और इसके इस साल दिवाली पर उपलब्ध होने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन Jio ने अटकल बाजियों को विराम देते हुए फोन को JioMart वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है.
JioPhone Prima 4G लॉन्च: 2599 रुपये में YouTube से लेकर UPI पेमेंट तक का मजा
JioPhone Prima 4G एक फीचर फोन है, मगर इसमें कई सोशल मीडिया ऐप्स को इस्तेमाल किया जा सकता है. YouTube से लेकर WhatsApp जैसे कई ऐप्स इस फोन में चलाए जा सकते हैं. इसके साथ UPI से पेमेंट का भी प्रबंध है. नया फीचर फोन 2,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है.


JioPhone Prima 4G एक फीचर फोन है. मगर इसमें कई सोशल मीडिया ऐप्स को इस्तेमाल किया जा सकता है. YouTube से लेकर WhatsApp जैसे कई ऐप्स इस फोन में चलाए जा सकते हैं. इसके साथ UPI से पेमेंट का भी प्रबंध है.
JioPhone Prima 4G के स्पेसिफिकेशनJioPhone Prima 4G में 2.4 इंच का टीएफ़टी डिस्प्ले दिया गया है जो 320×240 रेजोल्यूश सपोर्ट करता है. फोन में लगा हुआ है ARM Cortex A53 प्रोसेसर तो 512 MB रैम भी मिलती है. फोन के स्टोरेज को कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन के रियर पैनल पर दो सर्कल तैयार किए हैं, जिसमें Jio Logo भी साफ नजर आता है. सिंगल सिम सपोर्ट वाला ये हैंडसेट KaiOS (ऑपरेटिंग सिस्टम) पर काम करता है और इसमें Bluetooth version 5.0 वर्जन भी मिलेगा. फोन में फ्लैशलाइट के साथ एफ़एम का भी जुगाड़ है तो 0.3 मेगपिक्सल का फ्रन्ट कैमरा भी मिल जाता है.
नया फीचर फोन 2,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. फोन में सोशल मीडिया ऐप्स के साथ Jio TV, Jio Cinema, Jio Saavn और Jio Pay जैसे ऐप्स पहले से इंस्टाल मिलते हैं. लंबे समय तक साथ देने के लिए फोन में 1800mAh बैटरी भी मिलती है.
रिलायंस जियो इससे पहले भी कई फीचर फोन लॉन्च कर चुकी है, जो अपने प्राइम सेगमेंट और स्पेशल रिचार्ज की वजह से काफी लोकप्रिय हैं.
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023' में ही Reliance Jio ने सैटेलाइट बेस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Space Fiber की पहली झलक दिखाई थी. दूरदराज के इलाकों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने वाली 'जियो स्पेस फाइबर' एक सैटेलाइट बेस्ड गीगा फाइबर टेक्नोलॉजी है, जो उन दुर्गम इलाकों को कनेक्ट करेगी जहां फाइबर केबल से ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल भरा काम है.
वीडियो: गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन पैसा नहीं है, कम बजट में तगड़े गेमिंग स्मार्टफोन की लिस्ट यहां है




















