अगर आपके पास Jio की सिम है तो आपके लिए कुछ-कुछ खुल जा सिम-सिम टाइप ऑफर आया है. आपको महीने भर का रिचार्ज एकदम मुफ़्त-मुफ़्त-मुफ़्त मिल सकता है. Jio के 10th Anniversary ऑफर्स में आपको 349 रुपये का एक महीने का रिचार्ज फ्री मिल सकता है. Buy 1 Get 1 वाले इस ऑफर में आपको रोज का 2GB डेटा, अनलिमटेड 5G, JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. लेकिन ये वैसे नहीं मिलेगा जैसे आम रिचार्ज मिलते हैं. प्रोसेस अलग है जो हम आपको बता देते हैं.
Jio के इस एक रिचार्ज पर दूसरा फ्री, बस इस एक बात का ध्यान रखना होगा
Jio अपनी दसवीं सालगिरह पर एक रिचार्ज फ्री का ऑफर दे तो रहा है मगर ये सारे यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. ये ऑफर आपको MyJio ऐप पर भी नहीं मिलेगा. तो फिर कैसे मिल सकता है? आइए जानते हैं.

Jio अपनी दसवीं सालगिरह पर एक रिचार्ज फ्री का ऑफर दे तो रहा है मगर ये सारे यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. ये ऑफर आपको MyJio ऐप पर भी नहीं मिलेगा. इसके लिए आपको एसएमएस इनबॉक्स में जाना होगा. अगर यहां आपके पास जियो से इस ऑफर का मैसेज आया है तो फिर आपकी मौज है. एसएमएस में लिखा होगा कि 349 रुपये वाला रिचार्ज वाला BOGO ऑफर (Buy 1 Get 1) आपके लिए उपलब्ध है.

इसके बाद जो आपने 349 रुपये से रिचार्ज किया तो फिर आपको नेक्स्ट रिचार्ज साइकिल में 349 का रिचार्ज फ्री मिलेगा. अगर आपको एसएमएस मिला है और आपका वर्तमान रिचार्ज अभी कुछ और दिन चलने वाला है तो भी चिंता नहीं. 349 का रिचार्ज कर लीजिए. जैसे ही आपका वर्तमान रिचार्ज खत्म होगा, ये रिचार्ज चालू हो जाएगा. उसके बाद एक महीने फ्री वाला भी आपको मिलेगा. जैसे हमने बताया, ये एक ओपन ऑफर नहीं है. इसलिए एसएमएस पर नजर मारते रहिए, अगर सिस्टम ने आपको सिलेक्ट किया तो एक मुफ़्त रिचार्ज आपको मिल सकता है.
जो आपको ये वाला ऑफर नहीं मिला और आप कोई बढ़िया रिचार्ज तलाश रहे तो फिर 200 रुपये महीने वाला रिचार्ज आपके काम आ सकता है. Jio के इस रिचार्ज में 30 GB डेटा मिलेगा. इसके साथ यूट्यूब प्रीमियम और OTT ऐप्स का पिटारा खुल जाएगा. इसमें 15 OTT ऐप्स का जुगाड़ है. इसके साथ में 1,000 live टीवी चैनल का एक्सेस भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: जियो के इस प्लान में 30 GB डेटा तो मिलेगा ही, 15 OTT ऐप्स का भी जुगाड़ हो गया
हालांकि इस प्लान में आउटगोइंग कॉल्स नहीं मिलते हैं. मतलब जो आपकी दूसरी सिम जियो की है जिसे आप ओटीपी या व्हाट्सऐप चलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं और उसमें कोई बड़ा रिचार्ज नहीं करवाना चाहते तो ये प्लान आपके लिए मुफीद है.
वीडियो: सेहत: ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण किस स्टेज में दिखते हैं?











