The Lallantop

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का आरोपी अरेस्ट, CBI जांच की मांग पर अड़ा परिवार

Parvinder Jhota murder case: पंजाब के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने राजस्थान के सालासर बालाजी आश्रम से उसे पकड़ा है. मृतक परविंदर के घरवाले धरने पर बैठ गए हैं.

Advertisement
post-main-image
परविंदर झोटा (राइट) की हत्या का आरोपी अश्वनी कुमार (लेफ्ट) पकड़ा गया. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब के मानसा जिले में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को चूरू जिले के सालासर बालाजी आश्रम से गिरफ्तार किया गया है।
  • परविंदर सिंह झोटा का विवाद एक फार्मेसी दुकान पर ड्रग्स खरीदने वाले व्यक्ति के बारे में पूछताछ के कारण हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने उन पर गोली चलाई थी।
  • गिरफ्तारी के बाद भी परविंदर के परिवार वाले न्यायिक जांच की मांग करते हुए धरने पर बैठे हैं और मामले की CBI जांच कराने की बात कर रहे हैं।

पंजाब के मानसा जिले में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 13 अक्टूबर को दिन दहाड़े एक दवा दुकान के मालिक ने परविंदर पर गोली चला दी थी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था. गिरफ्तारी के बावजूद मृतक परविंदर के परिवार वाले धरने पर बैठ गए हैं. इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Advertisement
कैसे पकड़ा गया आरोपी?

इंडिया टुडे से जुड़े असीम बस्सी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अश्वनी कुमार को चूरू जिले में स्थित सालासर बालाजी आश्रम से पकड़ा गया है. पुलिस ने CCTV की मदद से उसे पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि उसके भतीजे ने पहले बाईपास के पास छोड़ा था. जिसके बाद उसने ऑटो ली और वो बस स्टॉप तक पहुंचा. वहां से उसने सालासर के आश्रम तक की बस ली. 

घटना के बाद अश्वनी कुमार फरार हो गया था. उसने फोन स्विच ऑफ किया और राजस्थान पहुंच गया. चूंकि वो पहले भी कई बार सालासर आ चुका है इसलिए पुलिस ने उसे ट्रैक कर लिया. अब उसे वापस पंजाब के बठिंडा लाया जा रहा है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: ड्रग्स के खिलाफ मुहिम चलाने वाले परविंदर झोटा की हत्या, पूछने गए थे ड्रग्स किसने खरीदी

घरवाले धरने पर बैठे

इस मामले में एक और अपडेट है. घटना के बाद मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. परविंदर के घरवाले और गांववाले धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं और FIR दर्ज करवाने से भी इनकार कर दिया है. उनकी मांग है कि मामले की जांच CBI को सौंपी जाए. उन्होंने पंजाब सरकार की न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. मानसा एसएसपी उनसे बयान लेने गए थे मगर घरवालों ने बात करने से साफ़ मना कर दिया. 

ये पूरी घटना एक फार्मेसी दुकान की है. परविंदर दुकानदार अश्वनी कुमार से ड्रग्स को लेकर कुछ पूछने गए थे. परविंदर ने अश्वनी से उस व्यक्ति के बारे में पूछा, जिसने कथित तौर पर उसी सुबह वहां से ड्रग्स खरीदी थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. इसके बाद अश्वनी ने परविंदर पर गोलियां चला दीं. घटना के बाद आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया था. 

Advertisement

पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई. परविंदर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दुकान के अंदर घुसे थे. वीडियो में दिख रहा है कि अश्वनी के पास एक पिस्तौल है जिसे शुरू में वो छुपाता है. फिर धमकी देता है और बाद में परविंदर पर गोली चला देता है. घटना के बाद कई विपक्षी नेताओं ने AAP सरकार पर निशाना साधा है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और केस से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है. 

वीडियो: तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग माफिया नवप्रीत, अमित शाह ने भी अल्टीमेटम दे दिया

Advertisement