The Lallantop

Instagram Edits हुआ और स्मार्ट, अब रील की रीच होगी और जबरदस्त

Instagram ने अपने Edits ऐप के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें 15 भाषाओं में दो भाषाओं वाले कैप्शन का सपोर्ट जोड़ा गया है. इस अपडेट में क्रिएटर्स के लिए ओवरले, क्लिप लॉकिंग और नए सीज़नल साउंड इफ़ेक्ट्स भी शामिल किए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
Edits में आए जबर फीचर्स

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Instagram ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप 'Edits' के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसमें 15 भाषाओं में दो भाषाओं वाले कैप्शन का सपोर्ट और नए क्रिएटिव फीचर्स शामिल हैं।
  • यह अपडेट इस कारण आया है क्योंकि टिकटॉक के लोकप्रिय एडिटिंग ऐप CapCut के मुकाबले Instagram अपने Edits ऐप को फीचर रिच बनाकर यूजर्स को बेहतर विकल्प देना चाहता है।
  • इस अपडेट के बाद क्रिएटर्स को अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे वीडियो एडिटिंग आसान होगी और Instagram की सामग्री की पहुंच और प्रमोशन बढ़ने की संभावना है।

Instagram का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे. अजी आजकल कौन नहीं करता. Instagram Edits का भी इस्तेमाल करते होंगे. क्या कहा, नहीं करते. अजी आज से नहीं बल्कि अभी से स्टार्ट कर दीजिए. इंस्टा का अपना एडिट ऐप जिससे अगर आपने रील पोस्ट की तो मेटा उसको ज्यादा प्रमोट करता है. Instagram Edits जिसमें कंपनी ने भरभरकर फीचर्स दे रखे हैं. उसे अब और फीचर रिच कर दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Instagram ने अपने Edits ऐप के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें 15 भाषाओं में दो भाषाओं वाले कैप्शन का सपोर्ट जोड़ा गया है. इस अपडेट में क्रिएटर्स के लिए ओवरले, क्लिप लॉकिंग और नए सीज़नल साउंड इफ़ेक्ट्स भी शामिल किए गए हैं.

भाषा की बाउंड्री टूटेगी

इंस्टाग्राम अपने ऐप पर भाषा की बंदिश पूरी तरह तोड़ने के मूड में है. कुछ महीनों पहले वो चार भाषाओं में ट्रांस्लेट का फीचर दे चुका है. अब सोशल मीडिया कंपनी ने अपने शॉर्ट-वीडियो एडिटिंग ऐप 'Edits' में कई नए फ़ीचर जोड़े हैं. इनमें दो भाषाओं वाले कैप्शन का सपोर्ट भी शामिल है, जो कैप्शन को अपने-आप दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर देते हैं. इस अपडेट से ट्रांसलेशन के लिए अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने की ज़रूरत खत्म हो गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम एड दिखाकर भारत में 'चाइल्ड पोर्न' को प्रमोट कर रहा? रिपोर्ट में खुलासा

15 लैंग्वेज का सपोर्ट

अभी 15 भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें अंग्रेज़ी, हिंदी, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ़्रेंच, जर्मन, इटैलियन, कोरियाई, जापानी, थाई, इंडोनेशियाई, रूसी, बंगाली, गुजराती और कन्नड़ शामिल हैं. Bilingual Captions के अलावा Instagram ने Edits ऐप में कई नए क्रिएटिव फीचर्स भी जोड़े हैं. अब यूजर्स पहले से ज्यादा बेहतर वीडियो टेम्पलेट तैयार कर सकेंगे. इसके लिए Overlay Support दिया गया है, जिससे वीडियो में अलग-अलग एलिमेंट्स आसानी से जोड़े जा सकते हैं. इसके साथ ही Lock Clip फीचर भी दिया गया है. इसकी मदद से किसी खास क्लिप को लॉक किया जा सकता है, जिससे एडिटिंग के दौरान उसमें कोई बदलाव न हो. Instagram ने इस अपडेट में Seasonal Sound Effects नाम का नया फीचर भी जोड़ा है. इसके तहत यूजर्स को गर्मियों से जुड़े कई नए साउंड इफेक्ट्स मिलेंगे. वैसे दिल्ली में अभी जैसा उमस वाला मौसम है,उसमें क्या लगाना पसंद करेंगे.

Advertisement
CapCut का जवाब है 'Edits'

मेटा ने पिछले साल जनवरी में 'Edits' लॉन्च करके वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र में कदम रखा था. दरअसल मार्केट में Tiktok का एडिट ऐप CapCut बहुत वायरल है. इंडिया जैसे देश में Tiktok बैन हैं, वहां भी यूजर्स तिकड़म से CapCutडाउनलोड करके अपने वीडियो एडिट करते हैं. ऐसे में इंस्टा के लिए मुश्किल हो चली थी. इंस्टा  'Edits' यूज़र्स को रिकॉर्डिंग करने, सिंगल-फ़्रेम प्रिसिजन एडिटिंग करने और 10 मिनट तक के साफ़ 4K, वॉटरमार्क-फ़्री वीडियो एक्सपोर्ट करने की सुविधा देता है वो भी मुफ़्त-मुफ़्त-मुफ़्त. 

वीडियो: E20 पेट्रोल से खराब हो रही हैं गाड़ियां? जंतर-मंतर पर जनता ने सरकार को घेरा

Advertisement